एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बुधवार को" प्रत्याशी आपके द्धार' कार्यक्रम के अंतर्गत बक्सर लोकसभा के राजपुर विधानसभा के राजपुर मंडल के भरखरा,भलुंहा,बारुपुर, राजपुर, पुरैनी, जमौली,देवढीयां,सरगांव,कजरीयां,गोधरा, नागपुर ,खिरी,कनौली,मांगोडिहरी,बसही,जलहरा,बघेलवां और रवनी के गांव और पंचायतों में जनसंपर्क एवं चौपाल के माध्यम से एनडीए समर्थित तथा भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश कुमार तिवारी ने मतदाताओं से संवाद कर आशिर्वाद लेने का काम किया। प्रत्याशी आपके द्धार कार्यक्रम में कार्यकर्ता और मतदाताओं द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शामिल हो एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने कहा कि यह चुनाव मजबूत भारत, स्वतंत्र भारत और भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनानें का तथा राष्ट्र विरोधी ताकतों को जमीन से खदेड़ने का चुनाव है। भारत की बुद्धजीवी और बुद्धिमान जनता ने 10 साल पहले ही सुझ बुझ का परिचय दे कर मोदी जी को प्रधानमंत्री बना दिया है। देश आज सुरक्षित हाथों में है, इसलिए भारत की अस्मिता के आन बान शान के लिए फिर एक बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है। हिन्दुस्तान को लुटने वा...
बक्सर की हर खबर पर नजर बनाए रखने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक Express News Buxar पेज. खबर आपकी पहल हमारी.