Skip to main content

Posts

वीडियो: नवोदित गायक पंकज सिंह के साथ मारपीट मामले का समाजसेवी कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह के हस्तक्षेप के बाद हुआ समझौता..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह के पहल के बाद खेसारी लाल यादव एवं पंकज सिंह के बीच उत्पन्न विवाद में समझौता हो गया. सनद  रहे कि खेसारी लाल यादव पर एक गाना नवोदित गायक पंकज सिंह के द्वारा गाया गया था. जिसको लेकर खेसारी लाल यादव के फैन गीतकार अखिलेश कश्यप तथा उनके लोग गुस्से से आगबबूला हो गए थे तथा गीतकार अखिलेश कश्यप एवं उनके लोगों के द्वारा पंकज सिंह को बक्सर के स्टेशन रोड स्थित एक निजी ढाबे में बैठाकर लाइव वीडियो में उनके साथ मारपीट की गई थी. मामले में पंकज सिंह के द्वारा माफी मांगने के पश्चात उन लोगों के द्वारा पंकज को छोड़ दिया गया था. इस तरह के घटना घटित होने के बाद नवोदित गायक पंकज सिंह  अपने मामा के घर  पहुंचे  तथा  जब लोगों को पूरे घटना की जानकारी हुई तो पंकज के समर्थन में कई लोग उतर गए और लोगों का समर्थन मिलने के बाद नवनीत गायक पंकज बक्सर नगर थाने में गीतकार अखिलेश कश्यप उनके शागिर्द एवं खेसारी लाल यादव के निजी सहायक के के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे जहां उन्होंने मीडिया कर्मी से सारी जानकारी देते हुए थाना पहुंचने का वजह भी ब...

वीडियो: मारपीट करने वाले खेसारी लाल यादव के गुर्गों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने नगर थाना बक्सर पहुंचा नवोदित गायक पंकज..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भोजपुरी इंडस्ट्री में जिस तरह से अश्लील गानों को श्रोताओं के बीच में परोसा जा रहा है. इससे आज के दौर में कोई भी अनजान नहीं है. चाहे वह नया कलाकार हो या फिर कोई पुराना कलाकार हर कोई भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए अश्लील गानों को गाकर लोगों के बीच में अपना नाम कमाने  एवं अपने श्रोताओं को बढ़ाने का कार्य कर रहा है. उसमें सबसे बड़ी यदि किसी की गलती कहा जाए अश्लील गानों को परोसे जाने में मुख्य तौर पर कोई दोषी है तो वह गानों को लिखने वाला लेखक है. इन दिनों भोजपुरी गानों के लेखक के द्वारा किसी भी लड़की का नाम लेकर अश्लील गाना गाने का सिलसिला लगातार जारी है. इसी क्रम में बताते चले कि अखिलेश कश्यप के द्वारा लिखा गया एक गाना खेसारी लाल यादव के द्वारा गाया गया जो कि काफी चर्चा में रहा और उस गाने का नाम है "चाची की बेटी सपनवा में आती है". भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों कभी सानिया मिर्जा कभी काजल नीलू एवं अन्य लड़कियों का नाम लेकर अश्लील गाना गाने का चलन बन गया है. जो कि पूरे भोजपुरिया समाज के लिए बहुत ही शर्मनाक है. भोजपुरी को बदनाम करने का यह...

लॉकडाउन के दरमियान पर्दे के पीछे से दुकान संचालित कर रहे हैं मोबाइल दुकानदार,प्रशासन की आंखों में झोंक रहे हैं धूल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार राज्य समेत बक्सर जिले में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार के द्वारा पूरे राज्य में लॉक डाउन का आदेश जारी किया गया है. राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में भी लॉकडाउन की घोषणा जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा की गई है. लॉकडाउन के दरमियान अति आवश्यक सामग्री की दुकानों को खोलने का समय अवधि जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित किया गया है. लेकिन, जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक एवं मोबाइल की दुकानों को संचालित करने का कोई भी गाइडलाइन जारी नहीं किया गया है. इसके बावजूद जिले के कुछ जगहों पर प्रशासनिक आदेश को ताक पर रखकर मोबाइल दुकानदारों के द्वारा अपनी दुकान धड़ल्ले से संचालित की जा रही है. मजे की बात तो यह है कि जिन स्थानों पर मोबाइल दुकानदारों के द्वारा अपनी दुकान संचालित की जा रही है. उस रास्ते से जिला प्रशासन समेत बक्सर पुलिस के तमाम आला अधिकारियों समेत पुलिस कर्मियों की वाहन आते जाते रहती है. इसके बावजूद भी दुकानदार तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के आंखों में धूल झुकते हुए पर्दे के पीछे से अपनी दुकान संचाल...

वीडियो: बक्सर में ईटीवी भारत के पत्रकार पर प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात पत्रकारों ने की वर्चुअल बैठक, की कड़ी निंदा

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: प्रेस क्लब बक्सर की वर्चुअल बैठक में बक्सर प्रेस क्लब के तमाम साथी एवं न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन के मित्र जुड़ें. इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि, पत्रकार उमेश पांडेय के साथ घटी घटना के समर्थन में प्रेस क्लब पूरी तरह से उनके साथ है.  क्लब के द्वारा जिला पदाधिकारी अमन समीर एवं आरक्षी अधीक्षक नीरज कुमार सिंह से यह आग्रह किया जाएगा कि वह इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराते हुए दूध का दूध और पानी का पानी करते हुए मामले को निरस्त करें. साथ ही बैठक के माध्यम से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री सांसद अश्विनी कुमार चौबे को यह चेतावनी दी गई कि, अगर उन्हें अपनी बात रखनी है तो मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखें. किसी को मानसिक रूप से ह्रास या प्रताड़ित करके वह कोई जंग नहीं जीत लेंगे. लोकतंत्र में इस तरह की बातों की कोई जगह नहीं है. ऐसे में प्रेस क्लब इसका पुरजोर विरोध करता है. अगर वह इस तरह की आदतों में सुधार नहीं लाएंगे तो प्रेस क्लब के द्वारा उनकी खबरों का पूर्ण बहिष्कार कराया जाएगा. इस संदर्भ में पूछे जाने पर बक्सर पत्रकार संघ के संरक्ष...

वीडियो: इटाढी के खरहना गांव में जमीनी विवाद में 2 पक्ष हुए आमने-सामने,कई राउंड चली गोली,2 घायल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी थाना क्षेत्र के खरहना गांव में पूर्व के जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसमें की जमकर मारपीट व गोलीबारी की सूचना प्राप्त हो रही है। बताया जा रहा है कि पूर्व से ही श्री कृष्ण सिंह कुशवाहा एवं जय भगवान सिंह कुशवाहा के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है। उसी पुराने विवाद को लेकर श्री कृष्ण सिंह कुशवाहा एवं जय भगवान सिंह कुशवाहा शनिवार को आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों में पहले तो लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। उसके पश्चात, देखते ही देखते दोनों पक्षों के तरफ से दहशत कायम करने की नियत से कई राउंड फायरिंग की गई। हालांकी, इस घटना में किसी के गोली लगने से घायल होने की सूचना नहीं है। दो पक्षों के बीच हुए जमीनी विवाद में गोलीबारी को लेकर पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। मारपीट एवं गोलीबारी की इस घटना की गुप्त सूचना किसी ने इटाढी थाने की पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दो पक्षों से 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक पक्ष के श्री कृष्ण सिंह कुशवाहा के पुत्र शशीकांत सिंह कुशवाहा, तथा दूसरे पक्ष के रामजीवन कुशवाहा, शेषनाथ कुशवाहा,...

वीडियो: डुमरांव अनुमंडल के काजीपुर पंचायत में बार बालाओं का डांस देखने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां, प्रशासन बेखबर..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमराव अनुमंडल के काजीपुर पंचायत में बार बालाओं का डांस देखने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाए जाने का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें की बार बालाओं की डांस देखने के लिए उमड़ी भीड़ के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है.  एक तरफ जहां जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लोगों से कोरोना संक्रमण के मद्देनजर तमाम सुरक्षात्मक उपायों को अपनाने के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण अनुपालन करने की अपील की जा रही है. राज्य सरकार के द्वारा संक्रमण के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए संक्रमण के मामलों को कम करने हेतु राज्य में लॉकडाउन लगाया गया है. इसके बावजूद भी लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए तमाम दिशा निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है.  प्राप्त जानकारी के मुताबिक डुमरांव अनुमंडल के सिमरी प्रखंड के काजीपुर पंचायत में एक शादी समारोह के दौरान बार बालाओं के डांस का आयोजन भी किया गया था. जहां बार बालाओं के डांस को देखने उमड़ी भीड़ के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रूप से ...

डुमरांव NH- 120 पर लूट की 4 बाइकों के साथ दो शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  डुमराव पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. शनिवार को एनएच 120 स्थित डुमरेजनी गेट के समीप लूट की बाइकों के साथ दो शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गए. पुलिस की टीम ने इनके ठिकाने से चार बाइक बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बरामद बाइक लूटी हुई बताई जा रही है. पुलिस इन शातिरों से कड़ी पूछताछ कर रही है. गिरफ्तार शातिर चोरों ने पुलिस को कई अहम जानकारियां भी दी हैं. जिसके आधार पर पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार आरोपी मुरार थाना क्षेत्र के नचाप गांव के अमर यादव तथा डुमराव का रहने वाला दीपक कुमार बताया जा रहा है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया. मामले कि जानकारी देते हुए एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो युवक दो बाइकों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग- 120 पर खड़े हैं और वे बाइकों को बेचने की फिराक में जुटे हैं. इसके लिए दोनों युवक ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम रवाना हुई और चिन्हित जगह पर पहुंची. पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे. जिसे पुलिस ने दबोच लिया. उनकी निशानदेही...