Skip to main content

Posts

वीडियो: डीएम के आदेश की खुलेआम अवहेलना बक्सर स्टेशन से बगैर कोरोना जांच कराए ही भाग गए महाराष्ट्र से आने वाले 2 ट्रेन के प्रवासी यात्री..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में इन दिनों कोरोना संक्रमण का मामला लगातार ही बढ़ते जा रहा है. संक्रमित लोगों के मिलने से पूरे जिले में दहशत के माहौल में जी रहे हैं. जिला प्रशासन के द्वारा लोगों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने का आग्रह किया जा रहा है. लोगों से एहतियात बरतने की अपील की जा रही है. वहीं, बक्सर रेलवे स्टेशन पर महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों में जो यात्री यात्रा कर बक्सर पहुंच रहे हैं. उनकी कोरोना जांच कराने हेतु बक्सर रेलवे स्टेशन पर जांच केंद्र बनाई गई है. डीएम के द्वारा आदेश दिया गया है कि महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों की जो भी बक्सर रेलवे स्टेशन पर उतर रहे हैं. उनकी कोरोना जांच कराए बिना घर नहीं जाने देना है. डीएम के द्वारा साफ तौर पर यह आदेश जारी किया गया है कि महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों की जो भी बक्सर रेलवे स्टेशन पर उतर रहे हैं उनकी जांच हर हाल में करनी है. बगैर जांच कराएं किसी भी यात्री के घर जाने की सूचना प्राप्त होने पर जांच केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट एवं सुरक्षाकर्मियों से जवाब तलब किया जाएगा. लेकिन, बक्सर रेलवे स्टेशन पर ...

जिले में कोरोना ने ले ली 10 लोगों की जान, ऐक्टिव मरीजों की संख्या हुई 1093..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला प्रशासन बक्सर के द्वारा जारी किए गए 21 अप्रैल को कोरोना अपडेट के अनुसार अब तक जिले में 64815 लोगों की सैंपल जांच हेतु भेजी गई थी. जिसमें 59098 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है. प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार संक्रमित मरीजों की संख्या 1260 हो गई है. वही 57838 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. अभी भी 5717 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है. जिले में कोरोना संक्रमण को हराने वाले लोगों की संख्या 157 हो गई है. जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए कोरोना अपडेट के अनुसार 1093 सक्रिय संक्रमित मरीज हैं. जिले में 368 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए डीपीआरओ कन्हैया कुमार ने बताया कि संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर तुरंत ही लोगों को चिकित्सकीय परामर्श लेनी चाहिए. लेकिन, लोग संक्रमण के लक्षण को गंभीरता से ना लेकर जब मामला गंभीर हो जा रहा है तब अस्पताल की तरफ रुख कर रहे हैं. लेकिन, ऐसा नहीं करना है. उन्होंने बताया कि समय रहते जांच कराना है एवं आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल में भी दाखिल हो जाना है.  उन्होंन...

केवल स्वास्थ्य सेवाओं में 15 मई तक उपयोग किया जाएगा ऑक्सीजन सिलेंडर, डीएम ने जारी किए आपूर्तिकर्ता एजेंसियों के नाम..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिस प्रकार से जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उसे देखते हुए स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर से बेहतर इन बनाए जाने की आवश्यकता है. सदर अस्पताल के साथ-साथ अनुमंडलीय अस्पताल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी जो व्यवस्थाएं हैं वह किसी से छिपी नहीं हैं उधर, अब निजी अस्पतालों ने भी रोगियों का इलाज प्रदान करने में हाथ खड़े करने शुरू कर दिए उनका कहना है कि, उनके यहां ऑक्सीजन खत्म हो गया है और सरकारी वितरण प्रक्रिया ऐसी है कि उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पा रहे. ऐसे में रोगियों के समक्ष गंभीर समस्या खड़ी हो गई है. समस्या को देखते हुए जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा ऑक्सीजन आपूर्तिकर्ता एजेंसियों के नाम जारी किए गए हैं साथ ही यह निर्देश दिया गया है कि आगामी 15 मई तक ऑक्सीजन का केवल स्वास्थ्य सेवाओं में उपयोग किया जाएगा ऐसा नहीं करने पर संबंधित एजेंसियों पर आपदा अधिनियम के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी. ऑक्सीजन सिलेंडर प्राप्त करने के लिए समन्वय हेतु स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी समेत एक अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है वहीं, ऑक्सी...

संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बिहार में टला पंचायत चुनाव..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: बिहार में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है लिहाजा अप्रैल-मई में ही चुनाव होने की संभावना जताई जा रही थी. इसी बीच राज्य निर्वाचन आयोग के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा जारी अधिसूचना के द्वारा कोरोना वायरस के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहने तथा जिला प्रशासन की व्यस्तता साथ ही साथ विभागों एवं अन्य क्षेत्रीय कार्यालय के पदाधिकारियों व कर्मियों के संक्रमित होने के कारण अब अधिसूचना पर 15 दिनों के बाद परिस्थितियों की समीक्षा कर निर्णय लेने की बात कही है. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 22, 23 और 24 अप्रैल को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक अधिकारियों को पंचायत चुनाव के संबंधित ट्रेनिंग दी जानी थी. इसमें 22 को पटना प्रमंडल के अधिकारियों को ट्रेनिंग देने का कार्यक्रम तय किया गया था लेकिन, राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने 22 अप्रैल से शुरू होने वाला प्रशिक्षण को भी स्थगित कर दिया है.  बता दें कि, बिहार पंचायत चुनाव 2021 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अप्रैल के अंत में अधिसूचना प्रस्ताव भेजने की कार्यवाही की जा रही...

अब अलग अलग दिन दूकानों को खुलने का जारी हुआ निर्देश,2 दूकानों को बंद रखने का जारी हुआ आदेश..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आगामी 15 मई तक बक्सर एवं डुमराँव नगर परिषद क्षेत्र एवं प्रखण्ड मुख्यालय में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी दुकानें एवं व्यापारिक/ व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहेंगे. उक्त अवधि में केवल दूध , किराना दुकान, फल, सब्जी , मीट एवं मछली की दुकानें एवं विनिर्माण सामग्री की दुकानों , प्रेट्रोल पम्प, गैस एजेन्सी एवं अन्य आवश्यक सेवाएं जैसे - परिवहन, बैंकिंग, डाक, स्वास्थ्य एवं इससे संबंधित सेवाएं, फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस आदि पर छूट रहेगी. ई-कॉमर्स की गतिविधियाँ एवं उससे संबंधित प्रतिष्ठान भी इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे. अंतर जिला एवं अंतर्राज्यीय सार्वजनिक परिवहनों पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं रहेगी.  इसके अतिरिक्त अलग-अलग दिनों को अलग-अलग दुकानें खोले जाने के निर्देश दिए गए हैं जिसकी सूची पाठक नीचे देख सकते हैं. पूरे सप्ताह खुले रहेंगे रेस्टोरेंट में भोजनालय, खाने की नहीं ले जाने की होगी अनुमति: औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा रेस्टोरेंट एवं भोजनालय (केवल लेकर जाने अथवा होम डिलीवरी) को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन की शर्त के साथ अर्थात पूरे सप्ताह खुलने की ...

वीडियो: नाथ बाबा ने हरिद्वार के श्री आदिनाथ अखाड़ा में ली समाधि, पिछले 1 हफ्ते से अन्न-जल का त्याग कर चुके थे नाथ बाबा..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: चरित्रवन स्थित आदिनाथ अखाड़ा को स्थापित करने वाले श्रीआदिनाथ पीठाधीश्वर श्रीत्रिलोकी नाथ महाराज (नाथ बाबा) रविवार को हरिद्वार स्थित आदिनाथ अखाड़ा में ब्रह्मलीन हो गए. 88 वर्ष की अवस्था में उन्होंने समाधि ले ली।  बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले एक सप्ताह से अन्न-जल का त्याग कर दिया था. रविवार को दिन में 3:00 बजे उन्होंने समाधि ले ली. श्री नाथ बाबा के शिष्य विकास बताते हैं कि, कुंभ के दौरान अति रुद्र यज्ञ के लिए बाबा हरिद्वार गए थे. 4 अप्रैल से 14 अप्रैल तक वहां यज्ञ का आयोजन किया गया था, जिसके पश्चात उन्होंने यह घोषणा कर दी थी कि मैं 18 को अपने जीवन का त्याग करूंगा. नाथ बाबा का अंतिम संस्कार सोमवार को हरिद्वार में किया जाएगा. उनके निधन से शोक संतप्त आचार्य भारत भूषण पांडेय ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि बक्सर की पावन धरा पर शैव सम्प्रदाय का धर्म ध्वजा फहराने वाले नाथ बाबा संत ही केवल नहीं थे शहर के सबसे बड़े अध्यात्म और सांस्कृतिक गतिविधियों के केंद्रबिंदु रहे है. उनके निधन से बक्सर में एक युग का अंत हो गया है. इसके अतिरिक्त उनके शिष्यों में शामिल डॉ ...

डुमरांव महाकाल मंदिर के समीप डंपिंग जोन बनाए जाने का हो रहा है विरोध,मौके पर पंहुच जांच के बाद विधायक ने दिए करवाई के निर्देश..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर परिषद के द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों की अवहेलना करना अब आम हो गया है. बक्सर नगर में नहर के किनारे कूड़ा-कचरा डंप कर नगर परिषद इसका उदाहरण पेश करता है. बताया जाता है कि, डंपिंग जोन नहीं मिलने के कारण ऐसा करना पड़ रहा है उधर, डुमरांव महाकाल मंदिर के समीप भी डंपिंग जोन बनाने का काम शुरू किया गया, जिसका विरोध स्थानीय स्तर पर होने के बाद फिलहाल काम को रोक दिया गया है. इसी बीच डुमराँव विधायक अजीत सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत अधिकारियों को तलब किया. मौके पर डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी हरेंद्र राम तथा अन्य अधिकारी पहुंच गए. इस दौरान विधायक ने मामले की जांच किए जाने के आदेश दिए. दरअसल, डुमरांव के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर के पोखर के किनारे बन रहे डंपिंग ज़ोन का स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है जबकि, डंपिंग जोन के निर्माण को लेकर व्यवस्थापक राजेंद्र सिंह के द्वारा तकरीबन 2 साल पूर्व अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के समक्ष वाद दाखिल किया गया था. जिसकी सुनवाई अभी चल रही है इसी बीच नगर परिषद के द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए पोखर के...