Skip to main content

Posts

पत्नी के साथ सिक्किम के राज्यपाल ने बाबा बरमेश्वर नाथ का किया दर्शन, सिक्किम की जनता व देश की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद।

एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: दो दिवसीय दौरे पर बक्सर आए सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने गुरुवार को अपने पत्नी के संग ब्रह्मपुर पहुंचकर बाबा परमेश्वर नाथ का दर्शन किया साथ ही साथ उन्होंने वहां पर जलाभिषेक भी किया. दर्शन  पूजन के पश्चात उन्होंने सिक्किम  राज्य की जनता के साथ पूरे देश के जनता की खुशहाली एवं विकास के लिए बाबा से आशीर्वाद भी मांगा. उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य या कोई पुण्य कर्म हीं है जो बाबा का दर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ. साथ हीं उन्होंने कहा कि बिहार के पावन धरती पर छठ के समय आने की एक अलग हीं खुशी प्राप्त हुई. सिक्किम के राज्यपाल के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने भी पूरी व्यवस्था की थी. चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई थी. ताकि एक परिंदा भी पर ना मार सके. ब्रह्मपुर आगमन के दौरान डुमरांव अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारी व ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार भी मौजूद रहे. https://www.mygov.in/hi/covid-19

नगर परिषद चेयरमैन एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने विभिन्न गंगा घाटों का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण, सफाई एजेंसियों को दिया कई निर्देश।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर परिषद बक्सर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न घाटों का निरिक्षण नगर परिषद सभापति कमरून निशा एवं कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने संयुक्त रूप से किया. आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर गंगा घाट की साफ सफाई एवं स्वच्छता, गंगा में बैरिकेडिंग व लाइट आदि की पुख्ता इंतजाम को लेकर घाटों का जायजा नगर परिषद सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा लिया गया.  नगर परिषद सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा गोलाघाट बक्सर से निरीक्षण कार्य को शुरू किया गया तथा जहाज घाट एवं विभिन्न घाटों का निरीक्षण करते हुए गायत्री घाट पर पहुंच गया. निरीक्षण के दौरान सफाई एजेंसी एवं छठ व्रतियों के सुविधा एवं सुरक्षा हेतु नगर परिषद के द्वारा कराए जा रहे कार्यों में आवश्यक दिशा निर्देश सफाई कर्मियों को दिया गया तथा मौजूद सुपरवाइजर को सुदृढ़ रूप से कार्य करवाने हेतु निर्देशित किया गया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो चुका है तथा बाढ़ के दौरान जिन घाटों पर सिल्ट आदि जमा हुए थे तथा आने जाने रास्तों में जहां कटाव हो गया था. उन रास्तों को बराबर करने के सा...

बक्सर होटल के समीप ई-रिक्शा के धक्के से साइकिल सवार की मौत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: तेज रफ्तार ई- रिक्शा के टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है. बताया जा रहा है की साइकिल सवार किसी जरूरी काम से शहर में जा रहा था. इसी दरमियान नगर थाना से कुछ दूरी पर बक्सर होटल के पास एक ई- रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद वह साइकिल से गिर गया और उसके सर में काफी गंभीर चोट लगी थी.  आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एक ई- रिक्शा से उसे बक्सर के सदर अस्पताल में पहुंचाया गया. लेकिन, अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति नई बाजार का रहने वाला था और किसी जरूरी काम से कुछ समय पहले ही अपने घर से निकला था और  बाज़ार की तरफ जा रहा था. इसी दरमियान यह घटना घटित हुई है. उक्त व्यक्ति का नाम राजकुमार बताया जा रहा है तथा उसकी उम्र तकरीबन 42 वर्ष बताई जा रही है.  बता दें कि इन दिनों तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर अक्सर ही ऐसा दुर्घटना हो रही है. कल ही एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो के टक्कर से बाइक सवार एक युवक व दो किशोर घायल हुए हैं.  इसके बावजूद भी लोग तेज रफ्तार ...

पैसा गबन करने के मामले कुर्की ज़ब्ती की कार्रवाई को पुलिस ने दिया अंजाम...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक फरार वारंटी के घर पहुंचकर कुर्की जब्ती के कार्रवाई को अंजाम दिया है. जो कि पैसा गबन करने के मामले में फरार चल रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक उनवास गांव के सुरेश सिंह और परासी गांव के कमलापति सिंह के  बीच में धान के खरीद बिक्री से सम्बंधित पैसा का लेन देन था. जिसमें कमलापति सिंह को सुरेश  सिंह का पैसा देना था.  लेकिन, कई दिनों से वह उक्त पैसा को गबन कर फरार चल रहे थें. सुरेश सिंह के द्वारा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. काफी प्रयास व तमाम कानूनी प्रक्रिया के बाद भी जब कमलापति सिंह ना हाजिर हुए ना पकड़े गए तो पुलिस ने कुर्की जब्ती के कार्रवाई को अन्जाम दिया है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

यात्री बस पलटने से 4 लोग मामूली रूप से जख्मी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: धनसोई से बक्सर आ रही एक यात्री बस पलट जाने की वजह से 4 लोग जख्मी हो गए. जिन्हें मामूली रूप से चोट पहुंची है. बस में कुल 40 लोग सवार थे. तभी, बकसड़ा गांव के पास चकमा खाकर बस सड़क किनारे चांट में गिर गई.  जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. उसके बाद यात्री बस को चांट से बाहर निकालने का प्रयास शुरु किया गया. https://www.mygov.in/hi/covid-19

3 अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में सिकरौल पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है. पूर्व के मामले में बेल टूटने के बाद से ही ये तीनों लोग फरार चल रहे थे. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  सिकरौल थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 3  अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसमें परमेश्वपुर के ददन सिंह और पहाड़पुर के रहने वाले गंगासागर बिंद और लक्ष्मण बिंद शामिल हैं. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद थाना लाया तथा तमाम कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायालय  के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया. https://www.mygov.in/hi/covid-19

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है. इस घटना के बाद अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. यह घटना कृष्णब्राह्म थाना क्षेत्र के साईं अस्पताल के पास घटा था. बता दें कि मृतका सरला देवी सड़क पार कर रही थी. तभी, बाईक सवार ने उनको टक्कर मार दी और सर में व शरीर में काफी चोट आने के वजह से उनकी मौत हो गई. कृष्णब्राह्म थानाध्यक्ष नितीश कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है. https://www.mygov.in/hi/covid-19