Skip to main content

Posts

आमादाढ़ी गांव में बहन के यहां रहकर पढ़ाई लिखाई कर रहे किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: औद्योगिक थाना क्षेत्र के आमादाढ़ी गांव में शुक्रवार की दोपहर में खेलने के लिए गांव में ही गए एक किशोर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि खेलने के दौरान हीं किसी जगह विद्युत धारा प्रवाहित तार टूटकर गिरा हुआ था. जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.  घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र के जगदरा गांव के रहने वाले स्व बेचन यादव का 12 वर्षीय पुत्र कुंदन कुमार पिता के मृत्यु के पश्चात आमादाढ़ी गांव में अपनी बहन के यहां ही रहकर पढ़ाई लिखाई करता था. शुक्रवार की दोपहर दोस्तों के साथ खेलने के लिए गया हुआ था.  इसी बीच किसी जगह झाड़ियों में विद्युत प्रवाहित तार टूटकर गिरा हुआ था खेलने के क्रम में किशोर विद्युत तार की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

दानापुर से सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर:  बक्सर के होटल विश्वामित्र बिहार में  एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने दानापुर से गिरफ्तार कर लिया है. जिसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया.बता दें कि वर्ष 2019 के दिसंबर माह की 26 तारीख को यह घटना घटी थी. घटना के संदर्भ में महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि 26 दिसंबर 2019 को गोलंबर के समीप स्थित होटल विश्वामित्र बिहार में  विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था. बाद में दुष्कर्म पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज कराया था. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, एक आरोपी राजीव सिंह अब तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका था. इसी बीच यह सूचना मिली कि वह दानापुर में रह रहा है, जिसके बाद पुलिस टीम का गठन कर अभियुक्त को दानापुर से गिरफ्तार कर लिया गया. उत्तर प्रदेश ब्याही गयी थी महिला, पति से अलगाव के बाद बक्सर रह लड़ रही थी कानूनी लड़ाई: उस वक्त जो जानकारी महिला ने पुलिस को दी थी उसके मुताबिक उसकी शादी उत्तर प्रदेश के नरही ही में हुई...

पटना के शराब तस्कर को 353 पीस अंग्रेजी शराब के साथ वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर किया गया गिरफ्तार,कार भी जब्त..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में शराबबंदी के बावजूद भी शराब तस्कर लगातार शराब की तस्करी करने के लिए विभिन्न तरीकों को अपनाकर शराब की तस्करी में जुटे हुए हैं. जिसमें कई बार तो शराब तस्कर शराब की तस्करी करने में सफल हो जा रहे हैं. जबकि, कई दफा उन्हें पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया जा रहा है. ताजा मामला बक्सर के वीर कुंवर सिंह स्थित चेक पोस्ट का है. जहां गुरुवार की सुबह पटना के एक शराब तस्कर को 353 पीस 8pm 180ml अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. साथ ही साथ तस्करी में प्रयुक्त की गई इंडिगो कार को भी पुलिस के द्वारा जब्त कर लिया गया. इस कार्रवाई को उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा अंजाम दिया गया है. बताते चलें कि उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा प्रतिदिन चेक पोस्ट पर जांच अभियान चलाई जाती है. जिसमें उत्तर प्रदेश के तरफ से आने वाले प्रत्येक वाहनों की बारीकी से जांच की जाती है. गुरुवार को भी पुलिस के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा था. इसी दरमियान सुबह के वक्त ही पुलिस को शराब बरामदगी में सफलता प्राप्त हुई. साथ ही साथ पटना के तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया और तस्करी में प्रयुक्त कार को भ...

वाहन जांच के दौरान 2 मिनी लोडेड राइफल के साथ 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिकरौल थाना क्षेत्र के पुलिस ने वाहन जांच के दरमियान दो लोडेड मिनी राइफल के साथ परमेश्वरपुर गांव के समीप से चार लोगों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि जमीन के विवाद को लेकर परमेश्वरपुर गांव में पिछले दिनों झगड़ा हुआ था. उसी झगड़े को लेकर अवैध हथियार जुटाए जा रहे थे. मामले की जानकारी देते हुए सिकरौल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि 2 बाइक पर सवार होकर 4 लोग परमेश्वरपुर गांव के समीप वाहन जांच के दौरान आते हुए दिखे. जब उन्हें रोका गया तो उनके पास दो लोडेड मिनी राइफल पाई गई. पुलिस ने चारों लोगों को हिरासत में लेते हुए उन लोगों की बाइक व मोबाइल को जब्त कर थाने पहुंची. जहां पूछताछ के दरमियान उन लोगों ने अपना नाम कृष्णा राजभर, ओमप्रकाश पांडे, सुनील राय उर्फ साधु जी और सुभाष राजभर बताया. मामले की जानकारी देते हुए सिकरौल थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ओमप्रकाश और सुनील परमेश्वरपुर गांव के रहने वाले हैं. कृष्णा राजभर सिकरौल थाना क्षेत्र के गाड़ियवा डेरा का रहने वाला है तथा सुभाष राजभर राजपुर थाना क्षेत्र के कनेहरी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. उन्होंने...

ईस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम ने बक्सर स्टेशन का किया विंडो इंस्पेक्शन..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गुरुवार को दानापुर दीनदयाल उपाध्याय से पटना की तरफ प्रस्थान करते हुए बक्सर रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न रेलवे स्टेशनों का विंडो इंस्पेक्शन ईस्ट सेंट्रल रेलवे हाजीपुर जोन के जीएम अनुपम शर्मा ने किया. माना जा रहा है कि हाई स्पीड कॉरिडोर निर्माण को लेकर बन रही योजनाओं के तहत उन्होंने यह इंस्पेक्शन किया. बताया जा रहा है कि उन्होंने हाल में ही पदभार ग्रहण किया है ऐसे में उन्होंने मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का भी जायजा लिया. उनके आगमन की सूचना पर रेलवे के पदाधिकारी व कर्मचारी पूरी सजगता के साथ, उनका ठहराव बक्सर नहीं होना था फिर भी साफ-सफाई से लेकर तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा गया था. उनका स्पेशल सैलून गरूड़ तकरीबन 5:45 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन से गुजरा. आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जीएम ने सुबह साढ़े 10 बजे पटना से गया रूट का निरीक्षण करते हुए डीडीयू तक का सफर तय किया, जहां से वह दानापुर रेल खंड के रास्ते पुनः पटना के लिए निकल गए. माना जा रहा है कि जीएम व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए संकल्पित हैं. कुछ ही दिनों पूर्व उन्होंने महा...

चरित्रवन पावर हाउस से शुक्रवार को दिन में 12:00 बजे से 5:00 बजे तक ठप रहेगी बिजली सप्लाई..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शुक्रवार को दिन में तकरीबन 5 घंटे तक बिजली गायब रहेगी. नगर के विभिन्न इलाकों में नए ब्रेकरों का इंस्टॉलेशन किए जाने के दौरान 5 घंटे बिजली कटौती की बात कही जा रही है. इस मामले की जानकारी देते  हुए साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सहायक अभियंता शिव कुमार ने बताया कि चरित्रवन पॉवर हॉउस से दिन में 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. जिसके कारण स्टेशन फीडर, टाउन फीडर, पी पी रोड फीडर, आइओसी फीडर तथा नया बाजार फीडर में विद्युत आपूर्ति नहीं होगी.  ऐसे में नगर के 80 फीसद इलाके में बिजली गायब रहेगी. उन्होंने बताया कि विद्युत उपभोक्ताओं को और भी बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए नए ब्रेकर का इंस्टॉलेशन जरूरी है. ऐसे में शुक्रवार को इंस्टॉलेशन का कार्य किया जाएगा जिससे विद्युत आपूर्ति आंशिक तौर पर बाधित रहेगी.  उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण बिजली उपभोक्ताओं को पीने की पानी आदि की समस्या ना हो इसके लिए उपभोक्ता 12:00 बजे के पूर्व ही टंकी में पानी भरने के साथ ही स्नान व कपड़ा धोने के कार्य को पूरा कर ले ताक...

ससुराल में दमाद की हत्या तालाब के किनारे मिला शव, परिजनों ने 5 घंटे nh-30 को किया जाम, डीएसपी के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमराव अनुमंडल के सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के रामनगर (उजागी टोला) में गांव के बाहर तालाब के समीप ससुराल आए एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. स्थानीय ग्रामीणों ने तालाब किनारे शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी. ग्रामीणों से सूचना मिलने के पश्चात आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान कोआथ गांव निवासी पारस चौधरी के 26 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में की. प्राप्त जानकारी के मुताबिक वह अपने ससुराल रामनगर में ही अपने ससुर के द्वारा खोले हुए मुर्गी फॉर्म को चलाता था. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसडीपीओ के के सिंह समेत स्थानीय थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची. हत्यारों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग के साथ आक्रोशित लोगों ने 5 घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 को जाम रखा. मौके पर पहुंचे डुमराव डीएसपी के के सिंह ने समझा-बुझाकर तकरीबन 5 घंटे बाद जाम को खत्म कराया. घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र के कोआथ गाँव निवासी पारस चौधरी के पुत्र सोनू कुमार अपने पिता के साथ स...