Skip to main content

Posts

31 मार्च तक जिले में कर्फ्यू की बात महज अफवाह, हालांकि, जरूरी काम ना हो तो घर से बाहर निकलने से बचे.

बक्सर: जनता कर्फ्यू  का असर बक्सर में पूरी तरह से देखने को मिला.  जनता कर्फ्यू के दौरान जिला प्रशासन ने लोगों से यह अपील की है कि, जिस तरह से उन्होंने आज जनता कर्फ्यू में अपनी सहभागिता दिखाई है.  वैसे ही 31 मार्च तक अगर कोई आवश्यक कार्य  ना हो तो घर से बाहर ना निकले. हालांकि, इसी बीच किसी ने यह अफवाह उड़ा दी है कि 31 मार्च तक कर्फ़्यू की को बढ़ा दिया गया है. डीएम ने पूर्णत: इस बात का खंडन किया. उन्होंने कहा कि, ऐसी कोई बात नहीं है. शॉपिंग मॉल्स, संग्रहालय को छोड़कर सभी दुकानें अथवा रेस्टोरेंट वैसे ही खुले रहेंगे. परंतु, जो सतर्कता बरतने की बात उन्हें कही गई थी. वह सतर्कता उन्हें बरतनी होगी.  इसके पूर्व महाराष्ट्र के कल्याण से बिहार पहुंची दो स्पेशल ट्रेनों से सुबह में जहां 46 यात्रियों को बक्सर में उतारा गया वहीं, दूसरी ट्रेन से तकरीबन 100 यात्रियों को बक्सर में उतारकर उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है. जानकारी देते हुए स्टेशन प्रबंधक राजन कुमार ने बताया कि, महाराष्ट्र से रेल यात्रियों को लेकर बिहार पहुंची ट्रेन से बक्सर में उतरे यात्रियों की सबसे पहले इंफ्र...

जनता कर्फ्यू शुरू मिल रहा है अपार जनसमर्थन सदर समेत प्रखंडों की सड़कें हुई सुनी..

बक्सर: जनता कर्फ्यू शुरू हो गया है.  जनता ने भी इस कर्फ्यू को अपार समर्थन दिया है. पूरे 24 घंटे के लिए रेल परिचालन को बंद किया गया है. रेलवे स्टेशन के आसपास भी यात्री नहीं देखे जा रहे. उधर बक्सर नगर के स्टेशन रोड, पांडेय पट्टी, समाहरणालय रोड, पी.पी. रोड आदि जगहों पर भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है.  इस दौरान लोग सड़कों पर निकलना मुनासिब ना समझ कर सतर्कता बरत रहे हैं. उधर, इटाढ़ी तथा डुमराँव में भी जनता कर्फ्यू का असर देखने को मिला. जो तस्वीरें उन इलाकों से आई हैं. उनमें भी जनता कर्फ्यू का पूरा असर देखने को मिल रहा है. एक्सप्रेस न्यूज़ अपने सभी पाठकों से यह अनुरोध कर रहा है कि, कोरोना जैसी भयावह बीमारी को हराने के लिए 1 दिन घर से बाहर निकलते हुए जनता कर्फ्यू को अपना समर्थन दें जिससे कि, संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके. बता दें कि, कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से आह्वान किया है कि, वह सुबह 7:00 बजे से रात के 9:00 बजे तक घरों से बाहर न निकले जिससे कि, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. दरअसल, कोरोना...

अनियंत्रित कार ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, बाल-बाल बचा बाइक सवार,एक राहगीर हुआ घायल..

बक्सर: रेलवे स्टेशन से शहर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर अप्सरा होटल के सामने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी. इस दौरान उसी दिशा में जा रहा एक बाइक सवार तो बाल बाल बच गया. लेकिन, उस रास्ते से गुजर रहा एक राहगीर अनियंत्रित कार की चपेट में आ गया. कार की चपेट में आने से राहगीर का पैर टूट गया. बताते चलें कि बक्सर रेलवे स्टेशन से शहर के तरफ एक तेज रफ्तार कार अंबेडकर चौक के तरफ जा रही थी, तभी उसी दिशा में जा रहे एक बाइक सवार में टक्कर मारने से बचते हुए अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई. इस दौरान बाइक सवार तो बच गया लेकिन, अनियंत्रित कार के जद में आकर पांडेपट्टी का रहने वाला राहगीर जीतू गोंड 21वर्षीय घायल हो गया. राहगीर जीतू गोंड के जांघ में चोट लगने से वहां की हड्डी फैक्चर हो गई है.  घायल राहगीर को स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा निजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. मिली जानकारी के मुताबिक वाहन का चालक व वाहन मालिक दोनों ही नया बाजार के रहने वाले बताए जात...

डीएम की लोगों से अपील जनता कर्फ्यू को एक दिन का छुट्टी मान करें घर में समय व्यतीत,14 घंटों के लिए थमेगी ट्रेनों की पहिए..

बक्सर: जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि  जनता कर्फ्यू को एक दिन का अवकाश मानकर  घर में ही समय व्यतीत करें. बक्सर रेलवे स्टेशन पर 14 घंटो के लिए थमेगी ट्रेनों की पहिए. बक्सर डीएम ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण और ट्रेनों के ठहराव पर सभी यात्रियों को प्रदान की जाएगी जिला प्रशासन के तरफ से सुविधा. रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को घर में रहने की सलाह दिए हैं. वही, रेलवे ने भी कोरोना वायरस की रोकथाम में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. कई ट्रेनों के परिचालन को भी रद्द कर दिया है और जिन ट्रेनों को रेलवे द्वारा चलाई जा रही है. उसे  सुबह 7 से रात्रि 9 बजे तक जनता कर्फ्यू के दौरान ट्रेनों के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव कर यात्रियों को सुरक्षित रखने का भी व्यवस्था किया जा रहा है. बक्सर जिला पदाधिकारी अमन समीर ने बक्सर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस के  संक्रमण को फैलने से रोकने हेतु किस तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है इसका निरीक्षण भी किए.  इस दौरान डीएम ने निर्देश जारी करते ...

छात्र नेता के द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर किया गया शुद्ध,कहा गोडसे भक्त जनता को कर रह है आतंकित ..

बक्सर: राजद के छात्र नेता रामाशंकर सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में कमलदह पोखरा स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को गंगाजल से धोकर शुद्ध किया गया.छात्र नेता का कहना है कि गोडसे को मानने वाले लोगों ने गांधी जी के प्रतिमा को अशुद्ध कर दिया है.  बताते चलें कि दो दिन पहले भाजपा के नेता द्वारा गांधी जी के प्रतिमा को पोखरा के दूषित जल से धोया एवं उनके मुंह पर मास्क  लगाकर उनके विचारों को बंद करने का प्रयास किया गया था. इस बाबत छात्र नेता ने  कहा कि भाजपा के कई बड़े नेता एवं प्रवक्ता गोडसे को अपना आदर्श मानते हैं. छात्र नेता ने कहा कि  एक तरफ देश के प्रधानमंत्री कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर के आतंकित ना होने का संदेश दे रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ बक्सर जिला के भाजपा के बड़े नेता के द्वारा महात्मा गांधी को संक्रमित कर जनता को आतंकित किया जा रहा है. छात्र नेता ने आगे कहा कि जब तक महात्मा गांधी के हम जैसे विचारों को मानने वाले लोग जिंदा है, तब तक गोडसे के भक्तों को मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान राजद नेता राजेश मंडल,सुमन शेखर,आशीष चौरसिया,विवेक याद...

अंत्योदय सेवा संस्थान ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु हैंड सैनिटाइजर व मास्क वितरण कर चलाया जागरूकता अभियान..

बक्सर:   शहर में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु अंत्योदय सेवा संस्थान द्वारा हैंड सेनीटाइजर एवं मास्क वितरण करने का कार्यक्रम आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम के दौरान बक्सर के मॉडल थाना चौक के समीप सड़क पर काम कर रहे नगर परिषद के कर्मियों, पुलिसकर्मियों तथा अन्य लोगों को सैनिटाइजर से हाथ साफ कराया गया एवं उन्हें मास्क का व सैनिटाइजर का वितरण किया गया. साथ ही साथ उनसे यह भी अनुरोध किया गया कि वह अपने कार्य क्षेत्र में संक्रमण से बचाव के लिए नियमित रूप से हाथ की सफाई करते रहें एवं सर्दी खांसी तथा बुखार से पीड़ित लोगों से दूरी बनाकर रखें. इसके साथ ही यदि किसी को सर्दी बुखार अथवा सिर में दर्द जैसे लक्षण हो तो वह चिकित्सक से मिलकर उचित परामर्श लें.  कार्यक्रम के दौरान गिट्टू तिवारी  ने कहा कि रविवार को बनने वाले जनता कर्फ्यू में भी लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करानी चाहिए ताकि, कोरोना वायरस संक्रमण की श्रृंखला टूट जाए और पूरा देश वायरस के संक्रमण से बच सकें. उन्होंने बताया कि, चीन के वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस अब तक 170 से ज्यादा देशों में पहुंच गया ...

जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु दिए कई निर्देश

बक्सर: सदर अस्पताल के औचक  निरीक्षण के लिए पहुंचे  जिलाधिकारी. जिलाधिकारी ने अस्पताल की विधि व्यवस्थाओं की जानकारी अपने निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन एवं डीपीएम से ली. सिविल सर्जन एवं डीपीएम से बातचीत के दौरान सिविल सर्जन को निर्देशित करते हुए डीएम ने कहा कि, अस्पताल में आने वाले रोगियों के बीच कोरोना संक्रमण न फैले इसके लिए विशेष तौर पर एहतियात बरतने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि, अस्पताल में आने वाले किसी भी रोगी के बैठने की ऐसी व्यवस्था की जाए कि, अन्य रोगियों से उनकी दूरी 1 मीटर से अधिक हो. साथ ही यह भी व्यवस्था रहे जिससे कि, अस्पताल पहुंचने वाले हर व्यक्ति को सैनिटाइज किया जा सके. जिलाधिकारी ने सर्दी, खांसी बुखार, के साथ-साथ सभी आवश्यक दवाओं के स्टॉक की उपलब्धता सदैव सुनिश्चित करने का निर्देश सीएस तथा डीपीएम को दिया. पत्रकारों से बात करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन के द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं. जनता को भी चाहिए कि, प्रशासनिक प्रयासों को अपनी सहभागिता से सफल बनाएं. उन्होंने सभी से साफ-सफाई बनाए रखन...