Skip to main content

Posts

नगर परिषद चेयरमैन एवं कार्यपालक पदाधिकारी ने विभिन्न गंगा घाटों का संयुक्त रूप से किया निरीक्षण, सफाई एजेंसियों को दिया कई निर्देश।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर परिषद बक्सर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न घाटों का निरिक्षण नगर परिषद सभापति कमरून निशा एवं कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने संयुक्त रूप से किया. आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर गंगा घाट की साफ सफाई एवं स्वच्छता, गंगा में बैरिकेडिंग व लाइट आदि की पुख्ता इंतजाम को लेकर घाटों का जायजा नगर परिषद सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा लिया गया.  नगर परिषद सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा गोलाघाट बक्सर से निरीक्षण कार्य को शुरू किया गया तथा जहाज घाट एवं विभिन्न घाटों का निरीक्षण करते हुए गायत्री घाट पर पहुंच गया. निरीक्षण के दौरान सफाई एजेंसी एवं छठ व्रतियों के सुविधा एवं सुरक्षा हेतु नगर परिषद के द्वारा कराए जा रहे कार्यों में आवश्यक दिशा निर्देश सफाई कर्मियों को दिया गया तथा मौजूद सुपरवाइजर को सुदृढ़ रूप से कार्य करवाने हेतु निर्देशित किया गया. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो चुका है तथा बाढ़ के दौरान जिन घाटों पर सिल्ट आदि जमा हुए थे तथा आने जाने रास्तों में जहां कटाव हो गया था. उन रास्तों को बराबर करने के सा...

बक्सर होटल के समीप ई-रिक्शा के धक्के से साइकिल सवार की मौत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: तेज रफ्तार ई- रिक्शा के टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है. बताया जा रहा है की साइकिल सवार किसी जरूरी काम से शहर में जा रहा था. इसी दरमियान नगर थाना से कुछ दूरी पर बक्सर होटल के पास एक ई- रिक्शा ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद वह साइकिल से गिर गया और उसके सर में काफी गंभीर चोट लगी थी.  आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से एक ई- रिक्शा से उसे बक्सर के सदर अस्पताल में पहुंचाया गया. लेकिन, अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृत व्यक्ति नई बाजार का रहने वाला था और किसी जरूरी काम से कुछ समय पहले ही अपने घर से निकला था और  बाज़ार की तरफ जा रहा था. इसी दरमियान यह घटना घटित हुई है. उक्त व्यक्ति का नाम राजकुमार बताया जा रहा है तथा उसकी उम्र तकरीबन 42 वर्ष बताई जा रही है.  बता दें कि इन दिनों तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर अक्सर ही ऐसा दुर्घटना हो रही है. कल ही एक तेज रफ्तार स्कोर्पियो के टक्कर से बाइक सवार एक युवक व दो किशोर घायल हुए हैं.  इसके बावजूद भी लोग तेज रफ्तार ...

पैसा गबन करने के मामले कुर्की ज़ब्ती की कार्रवाई को पुलिस ने दिया अंजाम...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक फरार वारंटी के घर पहुंचकर कुर्की जब्ती के कार्रवाई को अंजाम दिया है. जो कि पैसा गबन करने के मामले में फरार चल रहा था. मिली जानकारी के मुताबिक उनवास गांव के सुरेश सिंह और परासी गांव के कमलापति सिंह के  बीच में धान के खरीद बिक्री से सम्बंधित पैसा का लेन देन था. जिसमें कमलापति सिंह को सुरेश  सिंह का पैसा देना था.  लेकिन, कई दिनों से वह उक्त पैसा को गबन कर फरार चल रहे थें. सुरेश सिंह के द्वारा थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. काफी प्रयास व तमाम कानूनी प्रक्रिया के बाद भी जब कमलापति सिंह ना हाजिर हुए ना पकड़े गए तो पुलिस ने कुर्की जब्ती के कार्रवाई को अन्जाम दिया है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

यात्री बस पलटने से 4 लोग मामूली रूप से जख्मी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: धनसोई से बक्सर आ रही एक यात्री बस पलट जाने की वजह से 4 लोग जख्मी हो गए. जिन्हें मामूली रूप से चोट पहुंची है. बस में कुल 40 लोग सवार थे. तभी, बकसड़ा गांव के पास चकमा खाकर बस सड़क किनारे चांट में गिर गई.  जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. उसके बाद यात्री बस को चांट से बाहर निकालने का प्रयास शुरु किया गया. https://www.mygov.in/hi/covid-19

3 अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: न्यायालय से निर्गत वारंट के आलोक में सिकरौल पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है. पूर्व के मामले में बेल टूटने के बाद से ही ये तीनों लोग फरार चल रहे थे. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.  सिकरौल थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 3  अजमानतीय वारंटी को गिरफ्तार किया है. जिसमें परमेश्वपुर के ददन सिंह और पहाड़पुर के रहने वाले गंगासागर बिंद और लक्ष्मण बिंद शामिल हैं. जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद थाना लाया तथा तमाम कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायालय  के आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया. https://www.mygov.in/hi/covid-19

सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो जाने की सूचना प्राप्त हो रही है. इस घटना के बाद अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. यह घटना कृष्णब्राह्म थाना क्षेत्र के साईं अस्पताल के पास घटा था. बता दें कि मृतका सरला देवी सड़क पार कर रही थी. तभी, बाईक सवार ने उनको टक्कर मार दी और सर में व शरीर में काफी चोट आने के वजह से उनकी मौत हो गई. कृष्णब्राह्म थानाध्यक्ष नितीश कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है. https://www.mygov.in/hi/covid-19

आशिकी का भूत सवार होने के बाद प्रेमिका के पिता की कर दी आशिक ने हत्या..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर थाना क्षेत्र कोइरपुरवा मोहल्ले में 24 घंटे पहले एक रिक्शा चालक की हत्या हुई थी. चाकू से गोदकर कर अपराधी के द्वारा उसकी हत्या की गई थी. निर्मम तरीके से हत्या को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भागने में सफल हो गया था. मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम आदि करने के बाद पुलिस इस मामले को सुलझाने में तथा अपराधी के गिरेबान तक पहुंचने में तमाम प्रयास शुरू कर दी थी. पुलिस के इसी प्रयास के दौरान एक बड़ी सफलता हाथ लगी है.  बता दें कि बक्सर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा अपराधी को पकड़ने के साथ ही साथ हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सना टी-शर्ट और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है. साथ ही साथ पुलिस ने इस मामले का उद्वेदन भी कर लिया है. जिसकी जानकारी देते हुए बुधवार को एसपी मनीष कुमार ने बताया कि सोमवार को कोइरपुरवा मोहल्ले में अर्जुन सिंह के मकान में किराया पर रहने वाले जलालु मियां की हत्या चाकू से गोदकर कर दी गई थी. हत्या के उपरांत मृतक की बहन नजमा बेगम के बयान पर प्राथमिक की दर्ज की गई और प्राथम...