Skip to main content

Posts

उत्पाद विभाग को मिली बड़ी सफलता तकरीबन 50 लाख के विभिन्न ब्रांड के शराब के साथ 1 कंटेनर जब्त, चालक गिरफ्तार..

- दिल्ली के ओखला से मुजफ्फरपुर जा रहा था शराब का खेप. -बिहार के सिवान का रहने वाला है गिरफ्तार कंटेनर का चालक. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर के वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. शराब से भरी एक कंटेनर को पुलिस के द्वारा पकड़ा गया है. जिसमें 50 लाख मूल्य के शराब पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है. जो 300 पेटियों में कंटेनर में लोड था. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा कंटेनर के चालक को भी गिरफ्तार किया गया है और पूछताछ के दौरान उसने बताया है कि दिल्ली के ओखला से शराब की पेटियां किसी पाल नामक व्यक्ति के द्वारा लोड कराई गई थी तथा उक्त लोड शराब को मुजफ्फरपुर पहुंचाने के लिए वाहन लेकर चला था. बता दें कि मुजफ्फरपुर में यह खेप पहुंचाना था. इसके लिए भाड़ा के तौर पर 60 हजार रुपए देने का बात तय हुआ था. लेकिन, वीर कुंवर सिंह सेतु बक्सर पहुंचते हीं उत्पाद विभाग के द्वारा वाहन जांच के दौरान वाहन को रोक कर चालक से कागजात आदि की मांग की गई. वह कागजात दिखाने में आनाकानी करने लगा जिस पर पुलिस को शक हुआ और स्कैनर से जांच करने पर अंदर कुछ बोतल जैसी चीज ...

गंगा में छलांग लगाकर जान देने पहुंची दो किशोरियों को स्थानीय लोगों ने बचाया, एक ने लगा दी थी गंगा में छलांग तो दूसरी थी फिराक में.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राम रेखा घाट बक्सर पहुंचकर दो किशोरियों ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से  उन्हें बचाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया. दोनों ही अपनी जीवनलीला समाप्त करने का मंशा बनाकर वहां पहुंची थी. एक ने तो गंगा में छलांग भी लगा दी थी जिसे स्थानीय नाविकों के मदद से बचा लिया गया. जबकि, दूसरी किशोरी अभी गंगा में कूदने की फिराक में थी और घाट पर ही इधर उधर घूम रही थी. तभी लोगों को शक हुआ और उसे रोककर पूछताछ करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे थाना ले जाकर पूछताछ की तो पता चला कि वह भी घर के प्रताड़ना से तंग आकर जान देने पंहुची थी. बताते चलें कि यह पहली घटना सुबह 6:30 बजे हुई जब एक 15 वर्षीय किशोरी ने गंगा में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की. नाविकों ने और स्थानीय लोग जो गंगा में स्नान कर रहे थे उन लोगों ने उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी. उसने अपनी पहचान नगर थाना क्षेत्र निवासी के रूप में बताई. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह बैग लेकर रामरेखा घाट पर पहुंची थी तथा घाट पर ही बैग और अपना स्मार्टफोन फेंक कर गंगा में ...

पंखे में फांसी का फंदा बना कर झूल गई ग्रेजुएशन की एक छात्रा,हुई मौत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर के चीनी मिल मोहल्ले में एक ग्रेजुएशन पार्ट वन की छात्रा ने पंखे में फांसी का फंदा बनाकर उससे लटककर अपनी जिंदगी समाप्त कर ली है.  बताया जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई को लेकर काफी चिंतित रहती थी और इसी डिप्रेशन में उसने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. बता दे की सुबह में जब छात्र के घर वालों उसके कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए खटखटाया तो कोई भी जवाब नहीं मिला. कुछ समय बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने दरवाजा को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. घर के अंदर प्रवेश करने पर छात्रा पंखे से लगे फांसी फंदे पर झूलती हुई मिली. इस बात की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दी. साथ ही साथ आगे की कार्रवाई में भी जुट गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष ने ने कहा है कि सुबह में इस बात की जानकारी उन्हें मिली तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया उसके उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस मामले के जांच में जुटी है. https://www.mygov.in/hi...

शराब कांड मामले ब्रम्हपुर थानाध्यक्ष को नही मिली जमानत, हाईकोर्ट का खटखटाना होगा दरवजा..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: ब्रम्हपुर थाना में जब्त शराब बेचने मामले में निलंबित थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका एक्साइज विशेष न्यायालय के द्वारा शनिवार को खारिज कर दिया गया है. अब उन्हें पटना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा.  बता दें कि इस मामले में थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी समेत पांच लोगों पर प्राथमिक दर्ज हुई है. मामला कोर्ट में पहुंचा है थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी के अधिवक्ता सत्य प्रकाश पांडे का कहना है कि इस घटना में उनके मुवक्किल को साजिश के तहत फंसाया गया है तथा इस मामले से संबंधित सभी तथ्यों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया और आगे पटना हाई कोर्ट में भी इस मुकदमे से संबंधित सभी तथ्यों को प्रस्तुत किया जाएगा.  साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही उनके मुवक्किल को जमानत मिल जाएगी. साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया है कि पुलिस अधीक्षक को इस मामले में निष्पक्ष जांच हेतु आवेदन भी दिया गया है. जांच के बाद मामला पूरी तरह से साफ हो जाएगा और उनके मुवक्किल निर्दोष साबित हो जाएंगे. https://www.mygov.in/hi/covid-19

गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से लगी आग, मची अफरा- तफरी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी गांव में गैस लीकेज होने की वजह से एक घर में अचानक से आग लग गई. जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गई. आस पास के लोगों को जब इस बात की जानकारी मिली तो लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया. आग लगने की जानकारी अग्निशमन विभाग को भी दी गई. लेकिन, अग्निशमन वाहन जब तक पंहुचती तब तक लोगों ने पानी वगैरह फेंक कर अथक प्रयास से आग पर काबू पा लिया. आग लगने की वजह से रसोईघर में रखा गया सभी समान जलकर खाक हो गया. अगलगी के इस घटना में घर के किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नही पहुंचा. सभी लोग सुरक्षित हैं.लोगों ने यदि जल्दबाजी नही दिखाई होती तो एक बड़ी घटना घट सकती थी.  मिली जानकारी के अनुसार चुन्नी गांव के रहने वाले लक्ष्मण वर्मा के घर यह घटना घटित हुई है. उनकी पत्नी रसोई में खाना बना रही थी. तभी रेगुलेटर के पास गैस लीकेज  होने की वजह से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. रसोईघर में ही एक बिस्तर लगा हुआ था जहां लक्ष्मण वर्मा की बीमार मां सो  रही थी. जल्दी जल्दी लोगों ने उन्हें भी उठाकर बाहर पहुंचाया. लगभग ...

घर से दूध लाने गई किशोरी गायब, परिजन लगा रहे हैं अपहरण का अंदेशा..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर नगर थाना क्षेत्र से एक 15 वर्षीय किशोरी के गायब होने की सूचना प्राप्त हो रही है. किशोरी के घर वालों का कहना है कि उनकी बेटी को किसी ने बहला फुसलाकर शादी के नियत से अपहरण कर लिया है. जब किशोरी के परिजन इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कराने पंहुचे तो प्राथमिकी भी दर्ज नही की गई ऐसा किशोरी के परिजनों का कहना है. साथ ही पुलिस अधीक्षक से भी उनकी मुलाकात नही हो पाई तो उन लोगों ने रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से बक्सर एसपी को पत्र भेजा है. इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए किशोरी के चाचा का कहना है कि गुरुवार की सुबह 7:00 बजे दूध लेने के लिए वह घर से निकली थी लेकिन उसके बाद वह वापस घर नहीं लौटी. काफी समय बीत जाने के बाद जब वह घर नही लौटी तो उसको ढूंढने का प्रयास शुरू किया गया लेकिन वह नही मिली. जब परिजन थक हार कर वापस घर आये तो पता चला कि वह घर से 15 हज़ार 800 रुपये नगद एवं मोबाइल फोन तथा अपने शैक्षणिक दस्तावेज लेकर घर से गायब है. ऐसे में उन्हें यह लगा कि किसी ने शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया है. वहीं इस संदर्भ में नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष रं...

शराब की बड़ी खेप के साथ तथाकथित पत्रकार स्कोर्पियो चालक गिरफ्तार,स्कोर्पियो वाहन व बुलेट बाइक जब्त..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर जिला के राजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है. बता दें कि राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिलकड़ा शिव मंदिर के समीप पुलिस के द्वारा जब एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोका गया तो उसमें से 40 पेटी ब्लू लाइम देसी शराब बरामद हुआ साथ ही उसमें सवार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. साथ ही आगे बुलेट मोटरसाइकिल से चल रहे एक पत्रकार को भी गिरफ्तार किया गया है.  प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब की तस्करी करने वाले धंधेबाज उतर प्रदेश गाजीपुर जिला के जमानिया थाना अंतर्गत देवढ़ी गांव के अशोक सिंह के पुत्र सूर्यप्रताप सिंह और बारोइन गांव की राजेंद्र सिंह के पुत्र सत्यप्रकाश सिंह उर्फ सिंटू सिंह बताए जा रहे है. जिन्हे पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है. वही इनके पास से इस धंधे के दौरान उपयोग में लाई गयी एक स्कॉर्पियो, एक बुलेट मोटरसाइकिल 83300 रुपये नगद एवं 40 कार्टून में बंद 360 लीटर ब्लू लाइम देशी शराब के अलावा राष्ट्रीय हिंदी समाचार का लोगो लगा माइक, एक पत्रकार का पहचान पत्र भी बरामद किया गया है.  इस संदर्भ में जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष...