नृत्यांगनाओं के नाच देखने के दौरान बारात में हो रही थी फायरिंग, 1 किशोर हुआ घायल, बेहतर इलाज हेतु बनारस रेफर..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बरात में नृत्यांगनाओं के नृत्य देखने के देखने के दौरान खुशी में हथियार से फायरिंग की जा रही थी. इसी दरमियान एक किशोर को गोली लग गई तथा वह घायल हो गया. बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवनी गांव में बरात के दौरान लोग महफिल में बैठकर नृत्य देख रहे थे और इसी क्रम में खुशी में फायरिंग की जा रही थी. फायरिंग के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर घायल हो गया. किशोर के घायल हो जाने के बाद महफिल में मौजूद लोगों के द्वारा व परिजनों के द्वारा जल्दी-जल्दी में उसे बक्सर के सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे बेहतर इलाज हेतु बनारस रेफर कर दिया. घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. हालांकि अभी तक इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने हेतु कोई आवेदन पुलिस को प्राप्त नहीं हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवनी गांव के रहने वाले श्रीमन नारायण सिंह की पुत्री की शादी कैमूर जिले के बड्डा गांव में हो रही है. वहीं से बारात आई हुई थी. बारातियों के मनोरंजन के लिए नृत्यांगनाओं का नृत...