Skip to main content

Posts

समाज सेवा पत्रकारिता एवं न्यायिक कार्यों समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर योगदान के लिए डॉ. शशांक शेखर को किया गया सम्मानित..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गणतंत्र दिवस के मौके पर  भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के पॉलीक्लिनिक प्रांगण में  साहित्यकार व समाजसेवी डॉक्टर ओम प्रकाश केसरी पवन नंदन के हाथों रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन सह बाल कल्याण समिति के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार डॉ. शशांक शेखर को विभिन्न सामाजिक कार्यों के अतिरिक्त पत्रकारिता और न्यायपालिका में बेहतर कार्य करने को लेकर अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.  इस दौरान डॉ. ओमप्रकाश केसरी "पवननंदन" ने कहा कि अपने माता और पिता की याद में प्रत्येक वर्ष समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रशंसनीय कार्य करने वाले लोगों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते आ रहे हैं.  इसी कड़ी में डॉ. शशांक शेखर के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक उत्तरदायित्व का बेहतर ढंग से निर्वाहन करते हुए बच्चों को न्याय दिलाने में अग्रणी रहे तथा लॉकडाउन के दौरान रेडक्रॉस के माध्यम से सुदूर गांव के जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न सामग्री सहित दवाई पहुंचाने का काम करने के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी साहित्य से लेकर संस्कृति तक की खबरों को प्रकाशित कर अपने सामाज...

अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत डीएम ने पुस्तक कान की शुरुआत, लोगों से की पुस्तकदान की अपील..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: समाहरणालय के सभागार कक्ष में जिला पदाधिकारी अमन समीर के अध्यक्षता में अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत पुस्तक दान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत पुस्तक दान के दौरान कुल 139 पुस्तकें दान की गई है. उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीवी रोग से जुड़ी 300 बुकलेट दान की गई हैं. इस अभियान के तहत बोधी केंद्र स्थापित करने हेतु लोगों से पुस्तकों के दान का अनुरोध किया गया था. जिसमें जिले के अधिकारियों के साथ-साथ प्रबुद्ध जनों तथा पत्रकारों व शिक्षकों ने भी पुस्तक दान किया.   जिला पदाधिकारी अमन समीर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में एक समृद्ध पुस्तकालय की स्थापना के साथ साथ सभी प्रखंड एवं बाद में पंचायतों के स्तर पर पुस्तकालय की स्थापना की जानी है. ताकि, पुस्तकों के माध्यम से युवा पीढ़ी तथा जरूरतमंद बच्चे लाभान्वित हो सके. उन्होंने बताया कि ऐसा देखा जाता है कि बहुत से बच्चे पैसों की अभाव में उपयोगी पुस्तकों का क्रय नहीं कर पाते. ऐसे में अभियान विश्वामित्र के अंतर्गत इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई. डीएम ने कहा कि जल्द ही एक ऐसा ऑन...

पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत जिले के विभिन्न थानों में आन बान शान से फहरा तिरंगा..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पुलिस अधीक्षक कार्यालय नगर थाना महिला थाना,औद्योगिक थाना मुफ्फसिल थाना इटाढी थाना समेत डुमरांव अनुमंडल के डुमरांव थाना नया भोजपुर थाना एवं नावानगर,सोनवर्षा समेत जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्षों ने झंडोत्तोलन किया. बता दें कि नगर थाना में डीएम, एसपी, एसडीएम के मौजूदगी में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने झंडोत्तोलन किया.  वहीं महिला थाना में थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को संविधान की स्थापना दिवस के रूप में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. भारत में 26 जनवरी 1950 को ही देश का संविधान लागू हुआ था. इस दिन भारत में भारत सरकार अधिनियम को निरस्त कर नए संविधान लागू करते हुए नए संविधान को पारित कर दिया गया था. उसी के बाद से हर साल 26 जनवरी के दिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाया जाता है. नया भोजपुर ओपी थाना में थाना प्रभारी राजीव रंजन राय के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. झंडोत्तोलन के पश्चात उन्होंने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आजादी दिलाने में अनगिनत वीर सपूतों ने अपनी जाने न्योछावर की. इस आजादी को बनाए रख...

बक्सर डीएम ने ऐतिहासिक किला मैदान में किया झंडोत्तोलन एवं पौधारोपण..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पूरे भारत में आज 72 वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है. हर साल जनवरी की 26 तारीख को देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है. इस मौके पर देशवासियों का हर्षोल्लास देखने लायक होता है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा भारत एक रंग में रंगा नजर आता है. हमारे इस गौरवशाली गणतंत्र का भी एक इतिहास है. बता दें कि बक्सर में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे जिले में विभिन्न सरकारी संस्थानों एवं गैर सरकारी संस्थानों में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें तमाम लोगों ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई. गणतंत्र दिवस के अवसर पर बक्सर के किला मैदान में जिलाधिकारी अमन समीर ने झंडोत्तोलन किया साथ ही साथ झंडोत्तोलन के पश्चात डीएम ने पर्यावरण सुरक्षा का संदेश देते हुए किला मैदान में वृक्षारोपण भी किया इस दौरान दर्जनों पौधे लगाए गए. झंडोत्तोलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ. देश को आजादी दिलाने में अनगिनत वीर सपूतों ने अपनी जानें न्यौछावर कीं. इस आजादी को बनाये रखने के लिये हम सभी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का भली-भांति...

मादक पदार्थ के कारोबारियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी पुलिस एक महिला अभियुक्त गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर में बढ़ रहे  मादक पदार्थों के कारोबार  के मद्देनजर पुलिस सख्त रुख अख्तियार कर रही है.  मादक पदार्थ के कारोबारियों एवं तस्करों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा  अभियान चलाकर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है. हर हाल में मादक पदार्थ के कारोबार एवं कारोबारियों के नेटवर्क को ध्वस्त करने में पुलिस जुटी हुई है. इसी क्रम में बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने पूर्व के हेरोइन बरामद की मामले में हेरोइन बेचने के मुख्य कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला अभियुक्त के विरुद्ध नगर थाने में पूर्व में हेरोइन बरामद होने के संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. उसी मामले में पुलिस के द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा था. जिसे पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. गिरफ्तार महिला अभियुक्त का नाम सोना देवी पति बेचन राजभर बताया जा रहा है. जो कि नगर थाना क्षेत्र की शांति नगर मोहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है.  नगर थानाध्यक्ष रंज...

30 पीस देसी शराब के साथ नगर थाने की पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शराब कारोबारियों तस्करों व शराबियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान  के दौरान  गुप्त सूचना के आधार पर भी पुलिस के द्वारा  अविलंब कार्रवाई कर कारोबारियों तस्करों व  शराबियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है. इसी क्रम में बताते चलें कि नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने नगर के मठिया मुहल्ले से 30 पीस पावर हाउस देसी मसालेदार शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. बताया जा रहा है कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी की मठिया मोहल्ले में शराब बेचने का कार्य किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस के द्वारा छापेमारी के दौरान अखिलेश कुमार को 30 पीस देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के द्वारा वरीय पदाधिकारी से प्राप्त निर्देश के आलोक में शराब कारोबारियों तस्करों एवं शराबियों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाई जा रही है तथा गुप्त सूचना के आधार पर अविलंब कार्रवाई करते हुए तस्करों शराब कारोबारियों व शराबियों को गिरफ्तार करने का कार्य किया जा रहा है. जो कि...

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दुल्लहपुर ग्राम स्थित बधार से किया 500 लीटर छोवा बरामद..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सिमरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर ग्राम स्थित  बधार में जमीन के अंदर छुपा कर रखी गई अर्ध निर्मित छोवा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई है. पुलिस की छापेमारी के दौरान बधार से लगभग 500 लीटर छोवा शराब बरामद की गई. मामले में पुलिस के द्वारा किसी की भी गिरफ्तारी करने में सफलता हासिल नहीं हुई है. हालांकि, थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पुलिस के द्वारा इस मामले में कारोबारी को चिन्हित कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा.  उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में शराब कारोबारियों के मनोबल को बढ़ने नहीं दिया जाएगा. पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एवं छापेमारी कर शराब कारोबारियों तस्करों व शराबियों के मनोबल को ध्वस्त करने का कार्य आगे भी किया जाता रहेगा. https://www.mygov.in/hi/covid-19