Skip to main content

पेट्रोल पम्प व्यवसायी को घर में घुस कर मारी गोली।



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नगर थाना क्षेत्र के सोहनीपट्टी मोहल्ले में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। एक पेट्रोल पंप व्यवसायी को घर में घुस कर उनके पेट में गोली मार दी गई है। बता दें कि इस तरह की घटना उनके साथ दूसरी बार हुई है। पहले भी अपराधियों के द्वारा उनके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दे दी गई है। इस बार हुई गोलीबारी की घटना में उनके पेट में गोली लगी है। स्थानीय लोगों के मदद से उनको बक्सर के वीके ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिती चिकित्सकों के द्वारा चिंताजनक बताया जा रहा है। पेट में फंसी गोली को निकालने के साथ उनका इलाज किए जाने की तैयारी हो रही है। मौके पर एसपी मनीष कुमार स्वयं पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं।

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक नगर के सिण्डिकेट के समीप स्थित बाबा पेट्रोल पंप संचालक 47 वर्षीय देवदत्त उपाध्याय के सोहनीपट्टी मोहल्ले में स्थित आवास शाम तकरीबन 7:30 बजे दो की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। वारदात के समय वह घर में बैठकर कैरम खेल रहे थे। अपराधी सीधे घर में घुसे व्यवसायी को एक गोली मारी और फिर भाग निकले। स्थानीय लोगों ने गोली की आवाज सुनी और अपराधियों को निकलते देखा तो उन्हें पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह हथियार लहराते निकल गए। खास बात यह है कि तकरीबन एक माह पूर्व भी इसी व्यवसायी के घर में ही घुसकर अपराधियों ने उन्हें गोली मारने की कोशिश की थी। अभी पुलिस उसे मामले का उद्भेदन भी नहीं कर पाई थी तब तक दोबारा यह हादसा हो गया।

घायल व्यक्ति को तुरंत ही नगर के वीके ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल के निदेशक डॉ. वीके सिंह ने बताया की गोली पेट के ऊपरी हिस्से में लगी है। ऐसे में फिलहाल स्थिति गंभीर है। एक्सरे तथा सीटी स्कैन कराकर गोली फंसे होने का भी पता लगाया गया है। जल्द ही इलाज शुरु किया जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...