Skip to main content

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारी शुरू, जिले के 4 थानाध्यक्ष व 34 पुलिस पदाधिकारियों को किया गया इधर से उधर।




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब तैयारियां शुरू हो गई है। स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर तमाम कवायद भी शरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग एवं बिहार निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में  बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं स्वच्छ तरीके से आयोजित किए जाने के लिए कई पुलिस पदाधिकारी का तबादला किया गया है। जिसमें जिले के चार थानाध्यक्षों का तबादला किए जाने के साथ ही साथ 34 पुलिस कर्मियों को भी स्थानांतरित किया गया है। बता दें कि बगेन गोला थानाध्यक्ष नवीन कुमार को नगर थाना के नए थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि इटाढ़ी थानाध्यक्ष कमलनयन पांडेय को नावानगर थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सिमरी थानाध्यक्ष अमन कुमार को औद्योगिक थाना का कमान सौंपा गया है। साथ ही अनुसूचित जाति जनजाति थाने के थानाध्यक्ष नंदू कुमार को नावानगर में पदस्थापित किया गया है।




इसके साथ ही 34 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। जिनमें मुफस्सिल थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक प्रियंका कुमारी को सिमरी, इटाढ़ी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मीना कुमारी को मुरार, औद्योगिक थाना में बतौर अपर थानाध्यक्ष पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक कुमारी रश्मी को डुमरांव,  महिला थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक स्वाति कुमारी को कोरानसराय, कोरानसराय थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक कनिष्का तिवारी को महिला थाना, नावानगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (अनुसंधान) पूजा कुमारी को औद्योगिक थाना, ब्रह्मपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक खुशबू कुमारी को मुरार थाना, डुमरांव थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक जयप्रकाश को नगर थाना, सोनवर्षा ओपी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रोशन अली को राजपुर थाना तथा राजपुर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक संजय पासवान को सोनवर्षा ओपी थाने भेजा गया है.


नावानगर थाने के मालखाना प्रभारी गौतम हरिजन को अनुसूचित जाति-जनजाति थाना, कृष्णाब्रह्म थाना के मालखाना प्रभारी अशोक कुमार को अनुसूचित जाति-जनजाति थाना, बगेन गोला थाने के मालखाना प्रभारी गौरीशंकर झा को मुफस्सिल थाना, नगर थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक उमाशंकर गुप्ता को नावानगर, मुफस्सिल थाने के मालखाना प्रभारी महेंद्र राम को सिमरी थाना, इटाढ़ी थाने के मालखाना, प्रभारी इंद्रदेव सिंह को डुमरांव थाना मुरार थाने के  मालखाना प्रभारी राजकुमार को नगर थाना, नैनिजोर थाने के मालखाना प्रभारी सुबोध कुमार को मुफस्सिल थाना, औद्योगिक थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक बृजराज प्रसाद को बगेन गोला थाना, इटाढ़ी थाने में पदस्थापित मोहम्मद जुबेर खान को सिमरी थाना, महिला थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक वरुण कुमार यादव को नैनिजोर ओपी, अनुसूचित जाति-जनजाति थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक निजाम अख्तर को डुमरांव थाना, इसी थाने की पुलिस अवर निरीक्षक लाल मुनि देवी को वासुदेवा ओपी, डुमरांव थाने के पुलिस अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार पासवान को अनुसूचित जाति- जनजाति थाना, इसी थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार को औद्योगिक थाना, वासुदेवा ओपी थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक मोहम्मद हामिद को धनसोई थाना, ब्रह्मपुर थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक गंगा दयाल ओझा को औद्योगिक थाना, मुफस्सिल थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद उपाध्याय को कोरानसराय थाना, रामदास राय के डेरा ओपी में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक टुनटुन शुक्ला को मुफस्सिल थाना तथा नैनिजोर थाने में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार पांडेय को इटाढ़ी थाने में नव पदस्थापित किया गया है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...