Skip to main content

Posts

चकाचक टाटा नेक्सॉन कार से हो रही थी शराब की तस्करी, 172.80 लीटर विदेशी शराब बरामद, वाहन भी जब्त..

- अँधेरे का लाभ उठाकर चालक व तस्कर पुलिस को चकमा देकर हुए फरार. - रेजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी व चालक की तलाश कर रही है पुलिस. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में  शराब बंदी कानून लागू होने के बाद भी आए दिन तस्कर कोई ना कोई जुगत जुटा के शराब की तस्करी करने में लगे हुए हैं। पुलिस के द्वारा भी तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।  जिसमें पुलिस के हाँथ कई बार विफलता तो कई बार सफलता भी लगती है.  ऐसा हीं एक मामला ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के जवही दियर से प्रकाश में आया है. जहां पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक टाटा नेक्सॉन कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. जबकि  अँधेरे का फायदा उठाकर ड्राईवर और तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए. बता दें कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से तस्कर जवही दियर के तरफ से शराब की बड़ी खेप ले जाने वाले हैं. गुप्त सूचना को आधार मान कर पुलिस जवही दियर के पास वाहन जाँच अभियान चला रही थी. इसी क्रम में टाटा नेक्सॉन कार से पुलिस को भारी मात्रा में शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई. ...

शहर के प्रतिष्ठित बिजनेसमैन व समाजसेवी बैजनाथ प्रसाद के निधन पर 2 मिनट का मौन रख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने अर्पित की श्रद्धांजलि..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव प्रौढ़ व्यवसाई शाखा बंगाली टोला,पानी टंकी बक्सर में प्रतिदिन की तरह शाखा पर प्रार्थना के  बाद उपस्थित स्वयंसेवक ने शहर के प्रतिष्ठित व्यवसाई, समाजसेवी व शाखा के स्वयंसेवक बैद्यनाथ प्रसाद केशरी की 6 जनवरी सोमवार की रात्रि साढ़े ग्यारह बजे अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो जाने को लेकर गहरा दुःख व्यक्त किया. मौजूद स्वयंसेवकों ने कहा कि उनके निधन से संघ सहित पूरे शहर में आम नागरिकों  में शोक की लहर दौड़ गई. शाखा के नियमित कार्यक्रम के बाद मौजूद स्वयंसेवकों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय बैद्यनाथ प्रसाद केशरी सादगी ,सरल ,सहज स्वभाव के धनी व्यक्ति थे. उनका  संघ के सभी कार्यक्रमों में सहभागिता रहा करता था. वो सामाजिक व धार्मिक व्यक्ति थे. दो मिनट का मौन रख  उनके आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किया गया. शोक सभा में अवनींद्र कुमार , हीरालाल वर्मा ,मोहन वर्मा, अविनाश कुमार, ओम रतन,नागेन्द्र प्रसाद, राजकुमार ,मदन दूबे , नंदजी केशरी समेत कई स्वयंसेवक उपस्थित रहे. https://www.mygov.in/hi/covi...

दो बाइकों की आमने सामने हुई जबरदस्त टक्कर 2 की मौत, 3 गंभीर रूप से हुए घायल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: रविवार की शाम तक़रीबन 05:45 बजे बगेन गोला के पास 2 बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई. यह घटना बगेन थाना से तक़रीबन 200 मीटर की दुरी पर हुई है. जिसमें की 2 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत बक्सर के सदर अस्पताल में उपचार हेतु रेफर कर दिया गया. जहां तीनों घायलों का इलाज चल रहा है.  इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक चौगाई से बगेन की तरफ जा रही थी तथा दूसरी बाइक ब्रम्हपुर से बगेन की तरफ जा रही थी. बगेन थाना से तक़रीबन 200 मीटर की दुरी पर यह घटना हुई है. इस सड़क दुर्घटना में रघुनाथपुर गांव के गुलाब शर्मा के पुत्र रवि कुमार उम्र तक़रीबन 22 वर्ष तथा मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव के मंजीत यादव उम्र तक़रीबन 28 वर्ष की मौत हो गई. जबकि, रघुनाथपुर के लालमोहर यादव के पुत्र चंदन कुमार तथा चौगाई के सुशील कुमार व अन्य एक युवक इस सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के उपरांत बक्सर के सदर अस्प...

दोपहर में दोस्त से मिलने गया किशोर हुआ लापता, परिजनों के द्वारा खोजबीन जारी...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर सोमेश्वर स्थान मोहल्ले के रहने वाले एक किशोर के लापता हो जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है. बताया जा रहा है कि उक्त किशोर जिसका नाम अंकित तिवारी पिता प्रदीप तिवारी है. वह दोपहर तक़रीबन एक बजे दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था और देर शाम तक घर वापस नही आया तो परिजनों को चिंता सताने लगी. जिसके बाद उक्त किशोर की तलाश शुरु हुई.  लेकिन, काफ़ी खोजबीन के बावजूद भी उसका कोई जानकारी नही मिल सका. किशोर के परिजन उसके ना मिलने से काफी गमगीन और परेशान है. उक्त किशोर के ना मिलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है. उन्हें किसी अनहोनी की भी आशंका सताने लगी है. ज़ब बालक की खोजबीन के बावजूद भी कोई जानकारी नही मिली तो परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को लिखित आवेदन के माध्यम से दी. परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी मीडिया कर्मी को खबर के माध्यम से प्रसारित करने के लिए दिया गया.  बता दें कि उक्त किशोर नेवी ब्लू रंग का टी-शर्ट  और काला रंग का पैंट पहना हुआ है. किसी माध्यम से किसी व्यक्ति को किशोर के सन्दर्भ में कोई जानकारी मिलती है तो कृपा कर 9798052369...

भागलपुर में लगने वाले जाम को लेकर डीएम ने उठाए कड़े कदम, कार्रवाई करने को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों को दिए कई निर्देश...

एक्सप्रेस न्यूज़, भागलपुर: जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी ने कड़े कदम उठाए हैं। भागलपुर रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में बस व ऑटो व टोटो के खड़ी किए जाने की वजह से लगने वाले जाम को लेकर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया है कि स्टेशन के सामने सड़क किनारे सीसीटीवी लगाएं। ताकि, बेतरतीब तरीके से लगने वाले वाहनों पर डिजिटल फाइन की जा सके। डीएम के आदेश का अनुपालन कराने का काम जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक यातायात व उप नगर आयुक्त करेंगे। काम की निगरानी नगर आयुक्त व नगर पुलिस अधीक्षक करेंगे। रेलवे स्टेशन से तातारपुर चौक, स्टेशन चौक दवाई पट्टी होते हुए कोतवाली चौक लगने वाले जाम को देखते हुए सड़क पर मार्किंग कराई जाएगी। काम कराने की जिम्मेदारी पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को दी गई है। अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कार्य की निगरानी करेंगे। लोहिया पुल पर किसी प्रकार के वाहनों का ठहराव नहीं हो, इसको लेकर बस, ऑटो व टोटो चालकों के साथ जिला परिवहन पदाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक यातायात बैठक करेंगे। इसके बावजूद लोहिया पुल पर वाहनों को खड़ा किया जाता है तो संबंधित के विरु...

एनडीए समर्थित बीजेपी लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने नगर भ्रमण सह आशीर्वाद कार्यक्रम के दौरान लोगों से मांगा आशीर्वाद, कल करेंगे नामांकन, पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी नगर भ्रमण सह आशीर्वाद कार्यक्रम के तहत अनेकों लोगों के आवास पर जा कर आशीर्वाद मांगा और कल होने वाले नामांकन के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान लोगों ने भरपुर सहयोग करनें का आश्वासन दिया।  इसी क्रम में नगर परिषद बक्सर वार्ड संख्या 26 के प्रतिनिधि अनुप वर्मा के आवास पर बक्सर स्वर्णकार समाज के लोगों का जन समर्थन प्राप्त किया। उपस्थित सभी स्वर्णकार समाज के लोग मोदी मिथिलेश जिन्दाबाद का नारा लगाया।  बता दें कि कल होने वाले एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी के नामांकन को भव्य बनाने के लिए सम्राट चौधरी उप मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, मंगल पाण्डेय ,आर.के.सिह, श्रवण कुमार, अमरेन्द्र प्रताप सिंह,हरि सहनी, तार किशोर प्रसाद,संतोष कुशवाहा, ओमप्रकाश राजभर, विजय सिन्हा, उमेश कुशवाहा, संतोष सिंह मंत्री, जीवन कुमार, अवधेश नारायण सिंह,मीना सिंह आदि सरीखे नेता का आगमन बक्सर में हो रहा है।  आज के नगर भ्रमण सह आशीर्वाद कार्यक्रम के दौरान काकु वर्मा, दिलीप वर्मा, राजकिशोर वर्मा, रमेश ...

बीजेपी के संसदीय चुनाव कार्यालय में महाराजा फाउंडेशन के बैनर तले मनाई गई भारत के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर महाराजा फाउंडेशन के बैनर तले भारतीय जनता पार्टी के संसदीय चुनाव कार्यालय, बाईपास रोड बक्सर में भारत के गौरव महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई।जिसकी अध्यक्षता विंध्याचल सिंह उर्फ राजेन्द्र सिंह पूर्व मुखिया तथा धन्यवाद ज्ञापन गोविन्द जयसवाल ने किया। उक्त जयंती समारोह में भारतीय जनता पार्टी के बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी,सभी कार्यकर्ता एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित हो कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस दौरान जयंती समारोह में बोलते हुए मिथलेश तिवारी ने कहा कि भारत के गौरव महाराणा प्रताप का जन्म 09 मई 1540 को राजस्थान के चितौड़गढ़ (मेवाड़)में हुआ था। राजपूताना राज्यों में मेवाड़ का अपना एक विशिष्ट स्थान है जिसमें इतिहास के गौरव वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने जन्म लिया था। महाराणा प्रताप देश और देशवासियों के लिए हक की लड़ाई लड़ी। महाराणा प्रताप के काल में दिल्ली में मुगल सम्राट अकबर का शासन था। जो, भारत के सभी राजा महाराजाओं को अपने अधीन कर मुगल सम्राट की स्थापना पूरे हिंदुस्तान में करना चाहता था। लेकिन, भारत का गौरव 30 व...