Skip to main content

Posts

अंग्रेजी शराब के साथ महिला पुरुष समेत 3 शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  सिमरी थाना क्षेत्र के पुलिस ने 45 बोतल शराब के साथ एक महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस के द्वारा शराब तस्करी में प्रयुक्त की जा रही बाइक व मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दूधीपट्टी गांव निवासी महिला रिंकू देवी अपने घर से प्रतिबंधित शराब की खरीद बिक्री का कारोबार कर रही है. जिसके कारण शराब की सेवन करने वाले लोगों की भीड़ जुट रही है तथा असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा लगा रहता है.  गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के द्वारा जब छापेमारी की गई तो छापेमारी के दौरान पुलिस को पांच पीस विदेशी शराब जिस पर हाई स्पीड व्हिस्की 200 ml लिखा हुआ था. वही दो तस्कर को पुलिस के द्वारा 40 पीस विस्की की बोतल लेकर बाइक से बलिहार के रास्ते अपने गांव चिलहरी जाने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि दोनों युवकों को पुलिस के द्वारा गश्ती के दौरान पकड़ा गया है. जिन्हें थाना लाने के पश्चात कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया. https://www.mygov.in/hi/covid-19

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार 3 फरार,कार व खाली बोतल तथा शराब जब्त..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के परसिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर देसी शराब निर्माण करने वाले अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस के छापेमारी के दौरान एक कार से खाली शराब की बोतलें ढक्कन समेत कई सामानों को बरामद किया गया है. मौके से पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. जबकि 3 लोग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. गिरफ्तार तस्कर के बारे में बताया जा रहा है कि वह यूपी के बलिया जिले का रहने वाला दिनेश कुमार श्रीवास्तव है. मामले की जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुआ था कि परसिया गांव के रहने वाले लालू यादव के घर शराब की अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना में बताए गए स्थान पर छापेमारी किया जहां पुलिस को देखते हैं तीन लोग भागने में सफल हो गए.  वहीं, पुलिस ने एक तस्कर दिनेश कुमार श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया. जब मौके पर पुलिस के द्वारा तलाशी शुरू की गई तो 25 लीटर निर्मित शराब 400 खाली बोतल 400 ढ़क्कन समेत कई सामानों को बरामद किया ग...

बीच बाजार मछली खरीद रहे व्यक्ति को बाइक सवार अपराधियों ने गोलियों से भूना..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के कड़सर बाजार में मछली खरीद रहे एक व्यक्ति को बाइक सवार अपराधियों ने बीच बाजार शाम तकरीबन 7:00 बजे गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि कड़सर बाजार में मछली खरीदने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को नजदीक से चेहरे पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया तथा आसानी से फायरिंग करते हुए अपराधी घटनास्थल से भाग निकले. बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति का चेहरा इतनी बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया है कि उसे पहचान पाना मुश्किल हो रहा था. लेकिन, काफी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है. घटना की पुष्टि करते हुए ओपी प्रभारी प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि गोलीबारी की घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को लेकर इलाज के लिए रवाना हो गई. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी ने बताया कि, सूचना मिली थी कि आपसी विवाद में एक व्यक्ति को गोली लगी है, जिसके बाद तुरंत ही मौके पर पहुंचते हुए घायल व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर इलाज के लिए भेज दिया गया. लेकिन,...

बिजली विभाग के अधिकारियों ने इटाढ़ी थाना में एक व्यक्ति के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में दर्ज कराई प्राथमिकी..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: इटाढ़ी थाना में बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक व्यक्ति के विरुद्ध बिजली चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है. बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा पूर्व में भी उक्त व्यक्ति के विरुद्ध बिजली चोरी के मामले में शिकायत दर्ज कराई गई थी. लेकिन, उक्त व्यक्ति के द्वारा शिकायत के आलोक में बकाया राशि जमा नहीं की गई तथा निरंतर बिजली चोरी कर घर में इलेक्ट्रॉनिक संसाधनों का उपयोग किया जाता रहा. जब पुनः बिजली विभाग के अधिकारी थाना क्षेत्र के शांति नगर में जांच के लिए पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उक्त व्यक्ति पूर्व की भांति बिजली चोरी कर बिजली का उपभोग कर रहा है.  मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार मालाकार ने बताया कि बिजली चोरी के आरोप में हरिहर प्रसाद पिता स्वर्गीय पन्नीलाल राम शांति नगर के विरुद्ध बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा पूर्व में ₹44000 की बकाया राशि को लेकर तथा बिजली की चोरी कर उपभोग करने के मामले में शिकायत की गई थी. जिस पर उक्त व्यक्ति के द्वारा बकाया राशि जमा नहीं किया गया. पुनः आज बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा उक...

नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने गजाधर गंज से अंग्रेजी शराब की खेप के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने थाना क्षेत्र के गजाधर गंज मोहल्ले से 40 पीस  एटपीएम 180ml अंग्रेजी टेट्रा पैक शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. बताया जा रहा है कि उक्त कारोबारी लोगों के आर्डर पर शराब की होम डिलीवरी करता था. जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई और सूचना के आलोक में जब पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई तो उक्त कारोबारी के घर से 40 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की गई. मौके से ही पुलिस के द्वारा उक्त कारोबारी को भी रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. मामले की जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी एवं बरामद शराब को पुलिस के द्वारा थाना लाने के पश्चात कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेजने की कवायद शुरू कर दी गई. https://www.mygov.in/hi/covid-19

ग्रामीण चिकित्सक ने पंखे से लटककर कर ली खुदकुशी..

एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: एक निजी अस्पताल संचालक ग्रामीण चिकित्सक का शव पंखे से लटकता मिला है. यह घटना सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में घटित हुआ है. घटना बीती रात की है जिसकी जानकारी देर प्राप्त हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि मूल रूप से मुफस्सिल थाना अंतर्गत चक्रहंसी गांव निवासी कृष्णा सिंह के पुत्र अमित कुमार(40 वर्ष) सोनवर्षा बाजार में बालाजी हॉस्पिटल का संचालन करते थे. वह मूल रूप से मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चक्रहंसी गांव के रहने वाले थे. सोमवार की देर रात उन्होंने अपने स्थानीय अस्पताल के एक्सरे रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह जब उनके सहयोगी राम वंश पाल तकरीबन आठ बजे अस्पताल पहुंचे तो पाया कि वह पंखे की कुंडी से लटक रहे थे. उन्होंने इस नजारे को देखा तो पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.  उधर मौके पर पहुंचे चौगाई के जिला परिषद अरविंद प्रताप शाही उर्फ बंटी शाही ने बताया कि मृतक का ननिहा...

पटरियों को पार करने के दरमियान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने गिरा व्यक्ति, ड्राइवर के सूझबूझ से बाल बाल बची जान..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: स्थानीय रेलवे स्टेशन के समीप उस वक्त एक बड़ी घटना होते होते बच गई जब एक व्यक्ति पटरियों को पार करने के दौरान एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आकर गिर पड़ा तथा ट्रेन के इंजन के नीचे चला गया हालांकि कहा जाता है कि मारने वाला भी भगवान है और बचाने वाला भी भगवान है और भगवान के रूप में उस व्यक्ति के सामने ट्रेन का ड्राइवर बन कर आया. जिसने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उक्त व्यक्ति की जान बचा ली. इस घटना में उस व्यक्ति को सिर में मामूली चोट लगी है. बाद में आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को ट्रेन के इंजन के नीचे से बाहर निकाला तथा उनका प्राथमिक उपचार कराने के बाद छोड़ दिया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए आरपीएफ पोस्ट प्रभारी महेंद्र चौधरी ने बताया घटना कि, दिन में तकरीबन 12:22 की है, जब अहमदाबाद से चलकर बरौनी को जाने वाली 09483 डाउन अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस बक्सर रेलवे स्टेशन से खुलकर कुछ दूर आगे बढ़ी थी. तभी रेलवे क्रॉसिंग के समीप उत्तर प्रदेश के भांवर कोल के समीप स्थित माचाडीह गांव के रहने वाले वशिष्ट राय (55 वर्ष) दवा आदि खरीद कर रेलवे क्रॉसिंग पार क...