Skip to main content

Posts

बक्सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी परशुराम चौबे ने वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में किया चुनावी दौरा, जनता का मिला भरपूर समर्थन..

- प्रधानमंत्री मोदी के वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल होने की आमलोगों से आग्रह किया परशुराम चौबे- अर्जित चौबे ने एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी परशुराम चौबे ने आज क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. जिसमें आम लोगों से भरपूर सहयोग मिला. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले वर्चुअल कार्यक्रम के में भाग लेने के लिए आम लोगों से परशुराम चौबे और भाजपा युवा नेता अर्जित शाश्वत चौबे ने आग्रह किया. दोनों नेताओं ने कहा कि "देश के लिए समर्पित और भारतवर्ष को नई ऊंचाइयों पर वह जाने के लिए कार्यरत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब स्वयं बक्सर की जनता से संवाद करना चाहते हैं तो आम लोगों को इससे अवश्य जुड़ना चाहिए.  मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए सरकार के अनेक लोक कल्याणकारी कार्यक्रमों का फायदा बक्सर को भी मिल रहा है". प्रधानमंत्री  मोदी का बक्सर विधानसभा क्षेत्र के लिए शुक्रवार 23 अक्टूबर को होनेवाले वर्चुअल कार्यक्रम को चार जगहों पर रखा गया है। सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य स्थल रामलीला मंच है. इसके अतिरिक्...

युवा भाजपा नेता अविरल चौबे ने एनडीए प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर मांगे वोट,एनडीए सरकार की उपलब्धियों से जनता को कराया अवगत..

- एनडीए सरकार जो कहती है उसे पूरा करती है. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार भाजपा क्रीड़ा मंच के पूर्व उपाध्यक्ष अविरल शाश्वत चौबे ने बक्सर एनडीए प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी के पक्ष में विश्वामित्र कॉलोनी निरंजनपुर में डोर टू डोर कैंपेन कर वोट मांगे. उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियों से जनता को अवगत कराया. युवा भाजपा नेता अविरल चौबे ने कहा कि जो एनडीए कहती है, उसे पूरा करती है. राजद एवं कांग्रेस ने जनता को हमेशा ठगने का काम किया है. वही, एनडीए का लक्ष्य सर्वांगीण विकास से सुशासन के माध्यम से हर वर्ग एवं हर क्षेत्र को मजबूती प्रदान करना है. उन्होंने जनता को अवगत कराया कि जब लॉकडाउन लगा था, कांग्रेस एवं राजद के लोग अपने घरों में बैठ गए थे. वहीं, परशुराम चतुर्वेदी एवं एनडीए के कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे थे और ग़रीबों के बीच राशन वितरण का कार्य कर रहे थे. छठ तक राशन पहुंचाने का कार्य एनडीए की सरकार ने किया है. युवा भाजपा नेता अविरल चौबे ने जनता से आह्वान किया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए के प्रत्याशी परशुराम चतुर्वेदी को वोट देकर विजय बनाएं. इस अवसर पर उनके स...

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से CDPO संगीता कुमारी ने बढ़ाई लोगों की सहभागिता..

-  पोषण माह में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीयस्तर पर सम्मानित हो चुकी हैं सिमरी CDPO. - सफालतापूर्वक कार्य निष्पादन के लिए सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकों के लिए बनाती है कार्ययोजना. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: महात्मा गांधी ने एक बात कही थी ‘गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती. वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है.  उसकी खुशबू ही उसका संदेश है.  कुछ ऐसा ही संदेश सिमरी प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) संगीता कुमारी अपने नेतृत्व क्षमता और कार्यों से लोगों को दे रही हैं. उनके परियोजना में सभी पर्यवेक्षिकाएं, सेविका व सहायिकाओं के बीच का समन्वय ऐसा रहता है कि सभी योजनाओं के कार्यान्वयन में सिमरी प्रखंड अन्य प्रखंडों के मुकाबले कई मामलों में आगे रहा है. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पोषण मिशन 2018 के तहत सितंबर माह में चलाए गए पोषण माह के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा सीडीपीओ संगीता कुमारी को प्रखंड स्तरीय लीडरशिप अवार्ड दिया गया था. खास बात यह थी कि इसके लिए बिहार से सिर्फ दो सीडीपीओ का ही चयन हुआ...

खैनी व्यवसायी को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर ..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर में बेखौफ अपराधियों की धमक एक बार फिर देखने को मिलने लगा है. अपराधियों ने एक खैनी व्यवसायी के ऊपर गोलीबारी कर दी है. गोली लगने के पश्चात घायल व्यक्ति को आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है.  घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार मेन रोड में कृष्णा सिनेमा के समीप स्टेट बैंक के एटीएम के बगल में खैनी दुकान चलाने वाले नेहरु नगर निवासी रहने वाले रमेश कुमार नामक 40 वर्षीय व्यवसायी प्रतिदिन की तरह मंगलवार की शाम तकरीबन 8:30 बजे अपनी दुकान को बंद कर अपने घर की तरफ जाने के लिए तैयारी कर रहे थे तभी उनके दुकान के पास ही बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें दनादन तीन गोलियां मार दी. बताया जा रहा है कि एक गोली उनके बाँह तथा दो गोलियां उनकी पीठ में लगी.  गोली लगने के पश्चात घायल खानी व्यवसाई घटनास्थल पर ही गिर गए. स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को दी गई. घटना की सूचना प्राप्त होने के पश्चात नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामल...

RJD के 15 साल के शासनकाल में बिहार नरसंहार, भ्रष्टाचार व अपराध का पर्यायवाची बन गया था, NDA ने 15 साल में सुशासन से राज्य की बदल दी तस्वीर:अश्विनी चौबे..

- महागठबंधन बिहार को एक बार फिर से हिंसा में झोंकना चाहती है. - बिहार की जनता  लोकसभा की तरह विधानसभा में भी क्लीन बोल्ड करेगी. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: महागठबंधन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि राजद एवं उनके सहयोगी दलों के 15 साल के शासन काल में बिहार नरसंहार अपराध भ्रष्टाचार का पर्यायवाची बन गया था. एनडीए के 15 साल के शासन काल में बिहार सुशासन के साथ हर क्षेत्र में प्रगति की ओर है. राजद कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने जो महागठबंधन बनाया है, दरअसल वह महाठगबंधन है. महागठबंधन का विकास से कोई दूर दूर तक नाता न पहले रहा है, न आगे रहेगा. महागठबंधन बिहार को एक बार फिर से हिंसा में झोंकना चाहती है. बिहार की जनता लोकसभा की तरह विधानसभा में भी इन्हें क्लीन बोल्ड करेगी. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ रामगढ़ कैमूर, अरवल, काराकाट रोहतास में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि एनडीए का लक्ष्य सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास है. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी च...

कोरोना वायरस को मात देने के लिए नियमों का सख्ती से करना होगा पालन..

- कोविड-19 के स्टैंडर्ड प्रोटोकॉल और लोगों के दैनिक जीवन में आ रही परेशानियों पर चिकित्सकों ने दिए सुझाव  एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में गत दिनों भले ही कोरोना संक्रमण का प्रसार कम हुआ है, लेकिन अभी भी इसका खतरा टला नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ ने कोरोना से बचने के लिए जो नियम बनाए है, उनका सख्ती से पालन कराने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य समिति लगी हुई है. इस क्रम में लोगों को जागरूक तो किया गया है, लेकिन अभी भी कोविड-19 के स्टैंडर्ड प्रोटोकोल का पालन शत प्रतिशत नहीं हो पा रहा है. समाज के कुछ ऐसे भी वर्ग व लोग हैं, जिनको आपने काम के दौरान नियमों का उल्लंघन करना पड़ता है. जानकारी व जागरूक होने के बाद भी लोग नियमों के पालन में असमर्थ हैं जिसको लेकर स्वास्थ्य समिति व चिकित्सकों ने सुझाव दिए हैं. बाल दाढ़ी बनाते समय उतारना पड़ता है ग्राहक का मास्क :  रामरेखा घाट के समीप सैलून चलाने वाले वशिष्ट ठाकुर ने अपनी समस्याओं के संबंध में बताया कि लॉकडाउन के दौरान जिला प्रशासन ने उनकी दुकानें बंद करा दी थी जिसके कारण उन्हें काफी आर्थिक तंगी हुई है. लेकिन अनलॉक के बाद वह दुक...

थर्ड फ्रंट महागठबंधन और एनडीए के लिए बना सिर दर्द, उपेंद्र कुशवाहा को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है जनता: राष्ट्रीय प्रवक्ता, रालोसपा..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: रालोसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व जिला महासचिव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा 15 साल बनाम 15 साल बिहार की जनता ने देखी है तथा बिहार की जनता इस बार के विधानसभा चुनाव में बदलाव चाहती है तथा जनता की बातों को ध्यान में रखते हुए बिहार में बदलाव के लिए उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में थर्ड फ्रंट का जो निर्माण हुआ है निश्चित रूप से महागठबंधन और एनडीए के लिए सिरदर्द बना हुआ है. क्योंकि, लोगों के विचार लोगों की सोच  है कि बिहार की शिक्षा जो है वह गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए. बेरोजगार युवाओं को रोजगार होनी चाहिए. यहां के किसानों के लिए खेतों में सिंचाई के लिए अच्छी सुविधा होनी चाहिए. न्याय तथा सुनवाई  का अच्छा व्यवस्था होना चाहिए.  इसी मुद्दे पर रालोसपा बिहार में चुनाव लड़ रही है तथा महागठबंधन एवं एनडीए के नेताओं को घेरने का कार्य रालोसपा के द्वारा किया जा रहा है. बिहार में आने वाले राजनीति का भविष्य जो होगा निश्चित रूप से उपेंद्र कुशवाहा का होगा. क्योंकि, नीतीश सरकार को सुशासन के रूप में हम लोग जानते थे. लेकिन, यहां की जनता इस सरकार से त्रस्त है और लालू प्...