एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर : राज्य में आसन्न विधान सभा चुनाव के पुर्व पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है. इस दिशा में शनिवार की रात पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने इसका खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार की रात चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कृतसागर से सटे एनएच-84 पर विगत 24 सितम्बर को एक एलआइसी एजेंट से उसकी बाइक और बैग लूट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया. दरअसल, 24 सितंबर को लूट की इस घटना को अंजाम दिया गया था. घटना की जानकारी मिलते ही कृष्णाब्रह्म थाना में केस दर्ज करते हुए पुलिस अपराधियों की तलाश में लग गई थी. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में छापेमारी कर एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, 6 किलो गांजा, लूटी गई अपाचे बाइक और 1 चोरी की गई पैशन-प्रो बाइक को बरामद कर लिया. साथ ही मौके से चौगाईं के रहने वाले मनीष कुमार, मनोज कुमार और नावानगर की है. बड़की भरौली से खेसारी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. https://www.mygov.in/hi/covid-19
बक्सर की हर खबर पर नजर बनाए रखने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक Express News Buxar पेज. खबर आपकी पहल हमारी.