Skip to main content

Posts

पूर्व में शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहा अभियुक्त गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार, भेजा जाएगा जेल..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पूर्व के शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को सिमरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सिमरी थाना क्षेत्र की पुलिस ने थानाध्यक्ष जुनैद आलम के नेतृत्व में खरहाटांड गांव में शनिवार को छापेमारी के दौरान शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है.  इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सिमरी थानाध्यक्ष जुनैद आलम ने बताया कि, गिरफ्तार व्यक्ति के ऊपर पूर्व में शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज था. जिसे पुलिस विगत कई दिनों से तलाश रही थी. गुप्त सूचना को आधार पर थाना क्षेत्र के खरहाटांड गांव में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि विगत मार्च माह में पुलिस के द्वारा छापेमारी के दौरान 90 पीस विदेशी शराब की बोतलें आरोपी के अड्डे से बरामद किया गया था. उसी मामले में उक्त आरोपी पुलिस को चकमा देकर कई दिनों से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे शनिवार को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है. कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पूर्व में दर्ज प्राथमिकी के आलोक में जेल भेज दिया जाएगा. ...

नियम कानून को ताक पर रखकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान, वसूला गया जुर्माना..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के दिशा निर्देश पर सदर एवं  अनुमंडल की पुलिस के द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है. वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस के द्वारा वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंसुरेंस, प्रदूषण फेस मास्क की जांच की जा रही है. किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर पुलिस के द्वारा जुर्माना राशि वसूली जा रही है. पुलिस के द्वारा लगातार चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान से कई लोगों के अंदर जागरूकता आई है वहीं,  कई लोग ऐसे भी हैं जो नियम कानून को ताक पर रखकर दुपहिया वाहनों का संचालन धड़ल्ले से कर रहे हैं. नियम कानून को ताक पर रखकर चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों से पुलिस के द्वारा जुर्माना राशि वसूली जा रही है.  इसी क्रम में बताते चलें कि, नगर थाना क्षेत्र के पुलिस के द्वारा 50 वाहन चालकों को रोककर उनके कागजात वगैरह का जांच किया गया. जिसमें किसी भी वाहन चालकों के द्वारा त्रुटि नहीं पाए जाने पर  जुर्माना राशि नहीं वसूला गया.  इस संदर्भ में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि,  लगातार...

स्वास्थ विभाग की घोर लापरवाही आई सामने, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में घूमते देखे गए आवारा पशु सूअर..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: स्वास्थ विभाग की लापरवाही तो अक्सर ही उजागर होते रहते हैं. लेकिन, अस्पताल में अगर आवारा पशु सूअर घूमते नजर आए तो स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही ही कही जाएगी. ऐसा ही एक मामला बक्सर सिविल लाइन स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में देखने को मिला. स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर से सामने आ रही है. बक्सर के सिविल लाइन स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के परिसर में जहां पहले परिसर में आवारा पशु घूमते देखे जाते थे. वहीं, अस्पताल परिसर में ही नहीं बल्कि अस्पताल के अंदर भी घूमते स्पष्ट नजर आ रहे हैं. इलाज कराने पहुंचे लोगों ने जब यह नजारा देखा तो इसका वीडियो बनाकर तत्काल मीडिया कर्मियों को पोस्ट कर दिया. इस तरह की बात सामने आने पर बक्सर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल कुमार त्रिवेदी ने कहा कि, बक्सर में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. इस तरह का नजारा देखने के बाद और भी कुछ कहना बाकी नहीं रहा. उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना के हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, प्रबंधक की जगह आवारा सुअर तथा अन्य पशु...

शेरशाह सूरी जन कल्याण संस्थान के द्वारा चौसा में मनाया गया शेरशाह विजय दिवस..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: शेरशाह सूरी जनकल्याण संस्थान, चौसा के बैनर तले संस्था के कार्यालय चौसा रेलवे स्टेशन पर शेरशाह विजय दिवस संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार यादव के अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मौके पर मौजूद सभी लोगों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए स्थान ग्रहण किया.  इस दौरान कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि शेरशाह ने अपने शासन काल मे हिंदुस्तान के लोगों का दिल जीतने के लिये चौमुखी विकास् पर ध्यान दिया. उन्होंने सड़क,वृक्षारोपण, यात्री को ठहरने के लिए शेड, सराय के साथ आवागमन सुगम हेतु ग्रैंड ट्रंक रोड का निर्माण कराया. यदि शेरशाह के कार्यकाल को याद किया जाए तो आज देश, राज्य में राज करने वाले नेताओं को उनके विकास से सबक लेनी चाहिए और उनके बताए हुए विचार पर चलकर ही देश तरक्की कर सकता है.  इस दौरान आक्रोश व्यक्त करते हुए डॉ. यादव ने कहा कि विजय स्थल का अभी नामोनिशान नही है. वर्तमान मुख्यमंत्री द्वारा उस स्थल का दौरा भी किया गया और आश्वासन भी दिया गया कि पर्यटन के रूप में चौसा को विकसित किया जाएगा. ...

देश की रक्षा में सरहद पर शहीद सैनिकों को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिला कांग्रेस कमेटी के अगुवाई में भारत चीन सरहद पर शहीद हुए जवानों की शहादत पर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों के तहत पूरे देश में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष वीर शहीदों को याद करते हुए कैंडल जलाकर 2 मिनट का मौन रखा गया. इस दौरान बक्सर में भी कमलदह पार्क में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.  शहीदों को श्रद्धांजलि देने के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां ली हुई थी, जिस पर चीन को कायराना हमले का मुंहतोड़ जवाब दो व शहीदों को सलाम वगैरह लिखा हुआ था.  शहीदों को श्रद्धांजलि देने के दौरान मौके पर जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने दूरभाष संदेश के माध्यम से कहा कि, चीन के द्वारा की गई कायराना हमले का बदला सरकार को लेनी चाहिए. सिर्फ कहने से एवं लोगों को बरगलाने से काम नहीं चलेगा. शहीदों को श्रद्धांजलि देने के कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडेय संजय पांडे पप्पू दुबे जमाल अली गुप्तेश्वर चौबे राम कृपाल सिंह सुरेश जयसवाल संजय सिंह राज्य राय राजाराम पांडे मदन राम राम प्रसाद द्विवे...

युवा राजद के द्वारा आयोजित बैठक में जिला कार्यकारिणी और प्रखंड कमेटी की सूची की गई जारी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: युवा राजद के द्वारा नया बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित किया गया. बैठक के दौरान जिला कार्यकारिणी और प्रखंड कमेटी की सूची जिला अध्यक्ष सतेंद्र आजाद एवं प्रधान महासचिव ओम प्रकाश माली की मौजूदगी में जारी की गई. बैठक के दौरान मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश महासचिव सहबक्सर प्रभारी अशोक भारद्वाज, जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष भारती, कमला कांत उपाध्याय, प्रदेश महासचिव बबलू यादव उपस्थित रहे.  युवा राजद के द्वारा आयोजित बैठक के दौरान उपाध्यक्ष के तौर पर सुनील प्रताप सिंह, हरेंद्र यादव, जुगल किशोर पासवान, महासचिव के तौर पर अंगद राज यादव, गणेश कुमार साह, अजीत कुमार, सचिव बबन प्रसाद राजभर, मनु माली, श्याम कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी के तौर पर विजय राम एवं नगर अध्यक्ष चंदन गोंड, कोषाध्यक्ष के तौर पर अरविन्द आजाद तथा प्रवक्ता के तौर पर रोशन कुमार श्रीवास्तव एवं प्रखंड अध्यक्षों में उमेश कुमार सिंह, सोनू पासवान, मंटू यादव व सोनू यादव के नाम घोषित किया गया. https://www.mygov.in/hi/covid-19

नशा का परित्याग एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस..

 - पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को दिलाया नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प. - विभिन्न थानों में नशा मुक्ति के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प.  एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  नशा मुक्ति दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों के द्वारा आम लोगों को जागरूक करने को लेकर पौधरोपण किया गया. पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने इस मौके पर पौधारोपण कर पुलिस कर्मियों को नशा मुक्ति के साथ-साथ पर्यावरण को संरक्षित रखने का भी संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि नशा संपूर्ण मानवता के लिए अभिशाप है. नशा करने वाला व्यक्ति केवल यह न सोचे की नशा करने से केवल उसे नुकसान है बल्कि, नशा करने से कई परिवार भी बर्बाद हो जाते हैं. उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को नशा नहीं करने का संकल्प भी दिलाया. नगर थाने में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों ने नशा भी मुक्ति दिवस पर थाना परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधा लगाया. थानाध्यक्ष ने कहा कि आज के दिन जो पौधा लगाया गया है. वह नशा विमुक्ति वृक्ष के नाम से जाना जाएगा. इस वृक्ष के माध्यम से समाज के लोगों मे...