बक्सर: पैसे के लेनदेन के विवाद में दो व्यक्ति को मारी चाकू एक कि मौत एक घायल,एक घायल। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की है। जहां बीती रात नामजद अभियुक्तों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक जगदीशपुर के रहने वाले हीरालाल राम के पुत्र मंतोष राम (23 वर्ष) एवं संतोष राम (25 वर्ष) अपने घर पर बैठे हुए थे। देेेर रात स्थानीय निवासी बीरबल गोंड़ एवं उनके दो पुत्र राकेश गोंड एवं एक अन्य तथा तीन- चार अन्य अज्ञात अभियुक्त मौके पर पहुंचे तथा दोनों से मारपीट करने लगे। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बीरबल राजमिस्त्री का काम करता है तथा मंतोष एवं संतोष उसी के साथ मजदूरी का काम किया करते हैं। बीरबल के साथ उनका पैसों को लेकर कुछ विवाद हुआ था। जिससे कि बीरबल नाराज चल रहा था। इसी नाराजगी के दौरान वह अपने पुत्रों तथा अन्य लोगों के साथ मंतोष और संतोष के घर पहुंचा, जहां बातचीत धीरे-धीरे कर मारपीट में बदल गई। इसी क्रम में बीरबल तथा उसके पुत्रों द्वारा संतोष एवं मंतोष को चाकू मार दिया गया। जिससे के दोनों घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपी वहां से भाग निकले। बाद में परिजनों द्वारा घायल संतोष एवं मंतोष को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां मंतोष राम (23 वर्ष) की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई। वहीं संतोष अभी भी इलाजरत है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..
- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है. कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...
Comments
Post a Comment