Skip to main content

Posts

अहियापुर तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार के बच्चों के शिक्षा स्वास्थ्य व शादी का साबित खिदमत फाउंडेशन व मानवाधिकार टीम ने लिया जिम्मा..

- इस दुःखद घटना की डॉ. दिलशाद ने की कड़ी निंदा. - परिवार को हर संभव मदद प्रदान करने का दिया आश्वासन. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए तिहरे हत्याकांड से पूरा बक्सर एक बार सिहर गया. अपराधियों के तांडव से राजपुर इलाका क्षेत्र समेत पूरा जिला कांप उठा. पीड़ित परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार के बच्चों और महिलाओं को अपने भविष्य अंधकार से घिरा दिखने लगा. इस मुश्किल समय में साबित खिदमत फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार को सहारा देने का ठाना. शहर के मशहूर चिकित्सक डॉ दिलशाद आलम शनिवार को खुद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और शादी का पूरा खर्च साबित खिदमत फाउंडेशन व मानवाधिकार की टीम उठाएगी. इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए उन्होंने जिला प्रशासन से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें सख्त से सख्त सजा दिलवाने की मांग की.  इस दौरान डॉ. दिलशाद ने परिवार के लोगों के चिकित्सकीय सुविधा को बेहतर बनाने के लिए “गोल्डन हेल्थ कार्ड” भी सौंपा.  इस कार्ड से परिवार के लोग साबित खिद...

दिनदहाड़े गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल,गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव में मंगलवार की सुबह तकरीबन 10:00 बजे गोलियों के चलने की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा. बता दें कि गोली एक व्यक्ति को टारगेट कर कर चलाई गई थी. जिसमें कि वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं. लेकिन, उन्हें सिर्फ एक गोली ही लगी है. ताबड़तोड़ दो-तीन राउंड फायरिंग करने के बाद अपराधकर्मी मौक़े से फरार हो गए. आनन फानन में स्थानीय लोगों व घायल व्यक्ति के परिजनों के द्वारा घायल व्यक्ति को बक्सर के सदस्य अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें घर भेज दिया है.   प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति का नाम मुन्ना राम उम्र तकरीबन 35 वर्ष बताया जा रहा है. घायल व्यक्ति पूर्व में शराब तस्करी के आरोप में कई बार जेल जा चुका है. अपराध कर्मी जिनके ऊपर गोली चलाने का आरोप लग रहा है वह भी पूर्व में कई बार शराब तस्करी के आरोप में जेल जा चुके हैं. सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार यह गोलीबारी का मामला भी अवैध शराब तस्करी के मामले से ही जुड़ा है. घायल मुन्ना राम के द्वारा दिया गया जानकारी के अनुसार अपराध कर्मियों ...

पटना में पुलिस व अपराधियों में 4 घंटे मुठभेड़ में 4 अपराधी गिरफ्तार, SSP ने कहा जमीनी विवाद में अपराधियों ने की फायरिंग।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर, पटना : इस वक़्त की बड़ी खबर बिहार की राजधानी पटना से मिल रही है। जहां पॉश इलाके कंकड़बाग में दिनदहाड़े फायरिंग व अपराधियों व पुलिस में मुठभेड़ से इलाके में दहशत कायम हो गया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद में गोलीबारी के वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी एक घर में छिप गए। स्थानीय लोगों के सूचना पर मौक़े पर पहुंची पर भी अपराधियों ने गोली चला दी। जिसके बाद 4 थानों की पुलिस ने मकान को घेर लिया और अपराधियों को आत्मसमर्पण करने को कहने लगी। लेकिन, अपराधी तैयार नहीं थे। जिसके बाद बिहार पुलिस के कमांडो व बिहार एसटीएफ के टीम को बुलाना पड़ा। एसटीएफ व कमांडो कि टीम ने तक़रीबन 3 घंटों के मशक्क़त के बाद 4 अपराधियों को घर से घसीट कर बाहर निकाला। जिन्हें विशेष पूछताछ के लिए पुलिस टीम अपने साथ ले गई है। अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी है। इस घटना के बाद इलाके के लोग सहमें हुए हैं। इस संबंध में पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा, 'चूंकि उस बिल्डिंग में आम नागरिक थे, इसलिए पुलिस ने बहुत धैर्य से काम लिया. पुलिस की तरफ से कोई फायरिंग नहीं हुई. सभी आम नागरि...

10 वर्षीय किशोर का पेड़ से लटकता मिला शव, हत्या आत्महत्या या कुछ और! जांच में जुटी पुलिस..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मंगलवार सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुन्नी गांव में एक हृदय विदारक घटना घटित हुई है। दस वर्ष के एक नाबालिग बच्चे का शव पेड़ से लटकते हुए देखा गया। इस दृश्य को देखने के बाद गांव के लोगों व परिजनों में चीख पुकार मच गई। इस तरह के घटना के बाद इलाके में  सनसनी व्याप्त है। दस वर्षीय नाबालिग की पहचान रामबाबू के पुत्र के रूप में हुई है। ज़ब घर के लोगों को घटना की सूचना मिली तो घरवालों का रोते रोते बुरा हाल है। गांव में भी मातमी सन्नाटा छाया हुआ है। इस मामले की जांच पुलिस पूरे गहनता से कर रही है। पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लगता है.मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे के घरवालों ने उसे कुछ दिन पहले बहुत डांट फटकार लगाई थी। हो- ना- हो इसी वजह से आत्महत्या की हो। लेकिन, पुलिस अभी इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। ताकि, इस घटना की वास्तविकता ज्ञात हो सके। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह घटना...

परिवहन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पटना के अधिवेशन भवन में बक्सर डीएम को माननीय मंत्री परिवहन विभाग ने किया सम्मानित..

-सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान में उत्कृष्ट कार्य हेतु हुए सम्मानित। -परिवहन विभाग के द्वारा आयोजित था कार्यक्रम- मुख्य सचिव बिहार, पुलिस महानिदेशक बिहार व मौजूद रहे अन्य गणमान्य अतिथि। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुख्य सचिव बिहार,  पुलिस महानिदेशक बिहार, सचिव परिवहन विभाग एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में माननीय मंत्री परिवहन विभाग के द्वारा सड़क दुर्घटना के पीड़ितों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान में उत्कृष्ट कार्य करने पर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल को सम्मानित किया गया। परिवहन विभाग द्वारा पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ित के आश्रितों को ससमय भुगतान, e-DAR में प्रविष्टि, सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी हितधारकों के साथ समन्वय बैठक एवं उनके कार्यों का अनुश्रवण किया जाता है। विदित हो कि दिनांक 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक सड़क सुरक्षा माह, 2025 का आयोजन किया गया। सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों/गतिविधियों यथा सीट बेल्ट...

मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान 73 विकासात्मक योजनाओं का किया शिलान्यास, बक्सर को 476.02 करोड़ से अधिक का दिया सौगात..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के क्रम में आज बक्सर जिले को 476.02 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात दी। 73 विकासात्मक योजनओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके तहत 350.13 करोड़ रूपये की 41 योजनाओं का उद्घाटन तथा 125.89 करोड़ रूपये की 32 योजनाओं का शिलान्यास किया। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने बक्सर जिला अंतर्गत सिमरी बहुग्रामी जलापूर्ति योजना, केशवपुर का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। इसकी लागत 202.70 करोड़ रूपये है। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने इस बहुग्रामी जलापूर्ति योजना का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस बहुग्रामी पेयजल आपूर्ति प्लांट के शुरू हो जाने से सिमरी प्रखंड के 214 वार्डों में स्थित 36760 घरों में आर्सेनिक मुक्त शुद्ध गंगा जल की आपूर्ति पेयजल के रूप में होगी। बक्सर जिलांतर्गत विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से मुख्यमंत्री ने उ‌द्घाटन एवं शिलान्यास किया। विभिन्न विभागों एवं जीविका दीदियों द्वारा लगाये गये स्टॉल का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने आयुष्...

12 करोड़ के जमीनी विवाद में हुई थी हृदय यादव की हत्या, विशाल तिवारी समेत एक गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: पिछले वर्ष स्टेशन रोड में 18 दिसम्बर को मुसाफिर गंज निवासी जमीन कारोबारी हृदय यादव की हत्या मामले का खुलासा कर लिया गया है. एसपी बक्सर शुभम आर्य ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि यह हत्या तक़रीबन 12 करोड़ रूपये के जमीन विववाद से जुड़ी थी. इटाढ़ी रोड में यह जमीन स्थित है और इसी को लेकर हृदय यादव और विशाल तिवारी के बीच बहुत दिनों से विवाद चल रहा था. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि इस विवाद में दोनों पक्षों को एक-दूसरे से जान का खतरा था. एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता में बताया कि विशाल तिवारी ने हृदय यादव की हत्या की साजिश रची थी. हत्या के दिन राजन ओझा ने रेकी कर शूटर को बुलाया और हत्या को अंजाम दिलवाया. घटना के बाद से ही दोनों आरोपी विशाल तिवारी और राजन ओझा फरार हो गए थे और पुलिस से बचने के लिए अपने मोबाइल फोन बंद कर दूसरे राज्य में जाकर छिप गए थे. लेकिन , पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मृतक के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. पुलिस ने बताया कि इस हत्याकांड में विशाल तिवारी...