एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव में एक महिला की ईंट पत्थर से कूंच कूंच कर हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई और नहीं महिला का पति ही बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी धीरज कुमार सदलबल मौके पर पहुंचे जहां पहुंचने के बाद में हत्या के पीछे के कारणों के बारे में जानकारी प्राप्त करने व मामले की जांच पड़ताल और आगे की कार्रवाई में जुट गए। हत्या करने के बाद आरोपित पति एवं घर के सभी सदस्य मौके से फरार हो गए हैं। जिनकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है। पुलिस के द्वारा मृतका के शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम हेतु बक्सर के पुराने सदर अस्पताल में भेजा गया। इस घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक धनसोई थाना क्षेत्र के समहुता गांव के निवासी कृष्ण बिहारी चौधरी गांव में ही रहकर खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं। सोमवार की सुबह 9:00 बजे के करीब अपनी पत्नी 48 वर्षीय रुना देवी के साथ किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। इसके बाद पति ने अपना आपा खो दिया और ईंट पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। बता दें की हत्या के आरोपी के...
बक्सर की हर खबर पर नजर बनाए रखने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक Express News Buxar पेज. खबर आपकी पहल हमारी.