Skip to main content

Posts

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. पंडित जगनारायण त्रिवेदी के 9वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ विभिन्न जगह श्रद्धांजलि सभा..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. पंडित जागरण त्रिवेदी की 9वीं पुण्यतिथि के मौके पर कई जगह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. सभा के दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया. सभा में सम्मिलित लोगों ने उम्र उनके आदर्श पर तथा उनके बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया. पुराना चौक स्थित दुर्गावती कॉन्प्लेक्स में सर्वप्रथम एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने पंडित त्रिवेदी को नमन किया. इसके बाद व्यवहार न्यायालय के पुस्तकालय में अधिवक्ताओं के द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर पंडित स्वर्गीय जगनारायण त्रिवेदी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. श्रद्धांजलि सभा को  संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि त्रिवेदी एक ऐसे व्यक्ति थे जो राजनीति की काली कोठरी में रहने के बावजूद सदैव बेदाग छवि के रहे. लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने की बात भी कही. व्यवहार न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष सूबेदार पांडेय, महासचिव गणेश ठाकुर के साथ-साथ अधिवक्ता मथुरा चौबे, दयासागर पांडेय, राघव पांडेय, राजेश कुमार समेत कई अधि...

बुजुर्ग दंपति को सर में मारी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में पिछले चार दिनों से घटित हो रही गोलीबारी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही. ठंड बढ़ने के साथ ही अपराधियों ने कहर बरसाना शुरू कर दिया है. धनसोई थाना के जगमनपुर में संपत्ति विवाद में एक दंपत्ति को देर रात गोली मार दी गई. गोली लगने से घायल दोनों को आनन-फानन में वाराणसी रेफर कर दिया गया है, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है.  इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से दिनारा थाना क्षेत्र के महरोड़ गांव के रहने वाले रामाशंकर तिवारी(60वर्ष) निसंतान हैं. वह अपनी पत्नी कमला देवी के साथ धनसोई के अपनी ससुराल जगमनपुर में रहते हैं. यहां इन्हें ससुराल की संपत्ति मिली हुई है, जिसकी यह देखरेख करते हैं. साथ ही निःसंतान होने के कारण अपने साढ़ू की बेटी को अपने साथ रखते हैं. उसी की शादी के लिए वह जगमनपुर की कुछ जमीन बेचना चाह रहे थे जिसका विरोध उनके भाई व भतीजे कर रहे थे. दरअसल, उनकी दृष्टि इस संपत्ति पर पड़ी हुई है तथा भाई-भतीजों के द्वारा इस संपत्ति उनके नाम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था. सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि, इसी बात को लेकर गुरुवार की...

अंत्योदय सेवा संस्थान के युवाओं ने दीप प्रज्वलित कर 26/11 के शहीदों को किया नमन..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: अंत्योदय सेवा संस्थान द्वारा 26/11 हमले में शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. कमलदह पोखर पार्क में अवस्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए संयोजक गिट्टू तिवारी ने कहा कि देश को बचाने के लिए शहीदों को हम आज याद कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे है. इतना बड़ा हमला होने पर पुलिस बल ने जिस तरह से इसका सामना किया था वो भुलाया नही जा सकता है.  संस्थान के प्रभारी हिमांशु यादव ने बताया कि, इस हमले के बाद देश काफी भय में हो गया था, यह एक बड़ा आतंकी हमला था. आतंकियों ने देश को तोड़ने के लिए हमले कराए थे परंतु हमारे जवानों ने उनका सामना किया और हम जीते. हालांकि, उस हमले में कई लोग शहीद हुए थे. आज हम सब उन्हें याद कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है. श्रद्धांजलि सभा में राकेश ओझा, अखिलेश यादव, निशिकांत पांडेय, चितरंजन ओझा, आलोक पांडेय, पप्पू कुमार, आदित्य समेत कई युवा मौजूद रहे. https://www.mygov.in/hi/covid-19

राष्ट्रीय राजमार्ग 120 पर 2 कारों की आमने सामने टक्कर में 6 वर्षीय बच्ची की मौत, पिता पुत्र गंभीर रूप से जख्मी..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमरांव बिक्रमगंज मार्ग पर बुधवार की देर शाम दो कारों के आमने-सामने की जोरदार टक्कर  हो गई. जिसमें एक बच्ची की की मौत हो गई तथा दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी लोगों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. मृतक बच्ची की डुमराँव शफाखाना रोड के रहने वाले अनिल तिवारी की  6 वर्षीय पुत्री रोही कुमारी के रूप में की गई है. घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक अनिल तिवारी अपने ससुराल नोखपुर से वापस डुमरांव लौट रहे थे. उनकी कार में उनकी बेटी रोही कुमारी उम्र 6 वर्ष तथा 4 वर्ष का पुत्र भी साथ था. वह टेढ़की पुल पार कर डुमरांव शहर में प्रवेश करने वाले ही थे कि शहर की तरफ से जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने अनिल तिवारी के ब्रेजा कार में जोरदार टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कार में सवार पिता-पुत्र तथा पुत्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जख्मी लोगों को इलाज के लिए तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने इलाज क्रम में जख्मी पुत्री रोही कुमारी को मृत घोषित कर दिया.  अनिल तिवारी मूल रूप से सुरौंधा गांव के रहने वाल...

मास्क का सही आकार व उपयोग का सही तरीका बनेगा आपका सुरक्षा कवच,फिलहाल मास्क को ही वैक्सीन समझें : सिविल सर्जन..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना वायरस से बचाव के लिए जब तक कोई टीका या दवा नहीं है,  तब तक मास्क का प्रयोग ही संक्रमण से सबसे प्रभावी सुरक्षा है. इसलिए हमारी सुरक्षा के लिए प्रशासन ने भी बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग अनिवार्य कर दिया है. मास्क का प्रयोग आवश्यक  :  सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्र नाथ ने बताया कोरोना से बचने के लिए अभी मास्क को ही वैक्सीन समझें. यदि शर्म और संकोच से मास्क नहीं पहनते हैं तो याद रखें यह संकोच आपके जिंदगी से बड़ा नहीं है. कोरोना वायरस हवा से फैल कर किसी को भी संक्रमित कर सकता है. हम जब बाहर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर होते हैं तो ये पता लग पाना मुश्किल होता है कि किस संक्रमित व्यक्ति द्वारा हम भी संक्रमित हो जाएंगे. इसलिए बाहर निकलना जरूरी है तो मास्क पहनना और सैनिटाइज़र साथ रखना कभी ना भूलें. समुदाय द्वारा अनिवार्य रूप से मास्क के उपयोग करने के लिए सरकार ने इसे ना पहनने पर दंडनीय अपराध और उस पर जुर्माना भी लागू किया है. किन्तु यदि जागरूक हो और अपनी ज़िम्मेदारी समझकर हम स्वयं मास्क का उपयोग करें तो यह आपके स्वयं और परिवार के लिए सबसे बड़ी सुरक्षा होगी....

संविधान दिवस के मौके पर डीएम ने अधिकारियों को दिलाया कर्तव्य निष्ठा का संकल्प, शिक्षकों तथा विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भी लिया प्रण..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: संविधान दिवस के मौके पर जिला पदाधिकारी अमन समीर के नेतृत्व में संविधान के प्रति निष्ठा रखने हेतु शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. जिला पदाधिकारी ने जहां संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने का संकल्प पदाधिकारियों तथा कर्मियों को दिलाया वहीं, उनके कर्तव्य के प्रति निष्ठावान रहने का प्रण सभी के द्वारा लिया गया. मौके पर डीएम के द्वारा संविधान के प्रति निष्ठा रखने की शपथ जिले के कर्मियों एवं पदाधिकारियों को दिलाई गई. जिला पदाधिकारी ने कहा कि, हम अपने संविधान के प्रति श्रद्धा रखते हुए देश की एकता तथा अखंडता को बनाए रखने के लिए सदैव प्रयासरत रहे. मौके पर उन्होंने सभी को यह शपथ दिलाई कि, वह संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखेंगे तथा विधि द्वारा स्थापित संविधान तथा भारत की सार्वभौमिकता बनाए रखेंगे. इतना ही नहीं अपने कार्यालय के कार्यों को निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करेंगे.  इसके साथ ही जिले के विभिन्न विद्यालयों में शिक्षकों ने भी संविधान दिवस के मौके पर डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया तथ...

चिलबिला गोलीकांड में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने किया छापेमारी, हथियार बरामद..

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव में हुई गोलीकांड मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने राजपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की जहां से पुलिस ने एक लोडेड कट्टा बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. हालांकि छापेमारी में पुलिस आरोपियों को पकड़ने में सफल नहीं रही. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए एसडीपीओ गोरख राम ने बताया कि, पुलिस राजपुर थाना क्षेत्र के उत्तमपुर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी जहां गुड्डू सिंह व राजू सिंह की तलाश हो रही थी. पुलिस ने उनके घरों में छापेमारी की तो एक लोडेड देशी कट्टा बरामद किया गया लेकिन, दोनों आरोपी भागने में सफल रहे. हथियार बरामदगी मामले में राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का कार्य पुलिस के द्वारा किया जाएगा. https://www.mygov.in/hi/covid-19