एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के इटाढी थाना क्षेत्र के कर्मी मोड़ के समीप मार्च माह में पुलिस को चुनौती देते हुए अपराधियों ने लूट के घटना को अंजाम दिया था. लूट की यह घटना 20 मार्च 2020 की है. इस घटना में अपराधियों द्वारा इटाढी थाना क्षेत्र के कर्मी मोड़ के समीप माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से ₹90841 लूट कर लेने का मामला प्रकाश में आया था. मामले में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इटाढी थाना अंतर्गत कर्मी मोड़ के समीप माइक्रो फाइनेंस के कर्मी से ₹90841 की लूट की गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकलने में सफल रहे थे. उक्त मामले की सूचना मिलने के बाद से ही इटाढी पुलिस के द्वारा मामले में संलिप्त अपराधियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही थी. सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के क्रम में लूट के इस घटना में संलिप्त अभियुक्त योगेश यादव पिता कालिका सिंह ग्राम सुरौंधा थाना इटाढी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर मंगलवार को पुन: छापेमारी की गई. छापेमारी के दौ...
बक्सर की हर खबर पर नजर बनाए रखने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक Express News Buxar पेज. खबर आपकी पहल हमारी.