Skip to main content

आगामी लोकसभा चुनाव को सफल बनाने को लेकर अपर समाहर्ता बक्सर के अध्यक्षता में आयोजित की गई समीक्षा बैठक, विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश।



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गुरुवार 29 फरवरी 2024 को अपर समाहर्ता बक्सर की अध्यक्षता में कार्मिक कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग एवं सामग्री कोषांग की समीक्षा बैठक की गई एवं कोषांगो में प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

कार्मिक कोषांग के कार्य संबंधित निम्न निर्देश दिए गए:- जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त दिशा निर्देश के अनुरूप सभी कार्यों का व्यवस्थित एवं ससमय निष्पादन करना। संबंधित विभागों को अधियाचना पत्र विहित प्रपत्र में ससमय तमिला कराना एवं निर्धारित समय सीमा के अंदर विहित प्रपत्र में कर्मियों की सूची प्राप्त करना। कार्य पर योगदान नहीं करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करना। कोषांग के कार्यों/दायित्वों से संबंधित प्रगति का सततअनुश्रवण करते हुए दैनिक प्रतिवेदन तैयार कराना एवं इससे जिला निर्वाचन पदाधिकारी को अवगत कराते हुए यथा स्थिति संबंधी प्रतिवेदन विभिन्न स्तरों पर भेजने की कार्रवाई करना इत्यादि।

प्रशिक्षण कोषांग के कार्य के निम्न निर्देश दिए गए:-  मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण देने हेतु ट्रेनिंग मॉड्यूल तैयार करना। प्रशिक्षण हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय/मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का कार्यालय बिहार एवं भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रशिक्षण की व्यवस्था करना। जिला तथा प्रखंड स्तर पर मास्टर ट्रेनर का चयन एवं उन्हें प्रशिक्षित करना। कार्मिक एवं ईवीएम कोषांग के नोडल पदाधिकारी से समन्वय बनाकर मतदान पदाधिकारी के लिए ईवीएम संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाना तथा प्रशिक्षण देना इत्यादि।

सामग्री कोषांग के कार्य के निम्न निर्देश दिए गए:- निर्वाचन की अधिसूचना के पश्चात विधानसभा क्षेत्रवार/मतदान केंद्रवार मतदाता सूची का विखंडन कराना तथा इस कार्य हेतु निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत करना। निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों का ससमय अनुपालन सुनिश्चित कराना। प्रपत्रों को सुरक्षित, ससमय परिवहन, भंडारण एवं विभिन्न मतदान दलों का उनकी नियमानुसार आपूर्ति तथा वितरण सुनिश्चित कराना इत्यादि।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...