Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2025

मरीजों के हक़ के दवाओं को खाने वाले को बक्सर विधायक ने सदर अस्पताल के औचक निरिक्षण में पकड़ा..

-वर्षों से चले आ रहे फर्जीवाड़े का हुआ पर्दाफाश. -पकडे जाने पर सॉरी सॉरी कहने  लगे अस्पताल कर्मी.    वीडियो देखने के लिए यहां छुए. एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: सदर अस्पताल बक्सर के लचर व्यवस्थाओं से तो जिलेवासी अक्सर रूबरू होते रहते हैं. ऊपरी लचर व्यवस्था तो आसानी से दिख जाती है. मगर अंदरूनी फर्जीवाड़े को पकड़ने के लिए जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारीयों का ईमानदारी पूर्वक औचक निरिक्षण बेहद जरुरी होता है. यदि ऐसा नहीं होता है तो लोगों के सेवा के लिए बैठे लोग मरीजों के हक़ को मारकर खुद मेवा खाने लगते हैं. यदि बड़े अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ईमानदार ना हों तो पकडे जाने पर मामले में लीपापोती हो जाता है और धड़ल्ले से फर्जीवाड़े का खेल जारी रहता है और ऊपर से लेकर नीचे तबके तक के बाबूओं का जेब गर्म होते रहता है.  हालांकि, ज़ब से बक्सर विधायक आनंद मिश्रा बने हैं तब से आमजनमानस उम्मीद के साथ उनके तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं कि अब कुछ सही होगा. पढ़ाई कमाई और दवाई बेहतर होगा. नए विधायक जी के कड़े तेवर ने लोगों के उम्मीद को और हवा दे दी है.आमजनमानस के उम्मीद और अपने फ़र्ज को पूरा करने में बक्सर विधा...

अतिक्रमण हटाने में माहिर नगर परिषद वार्ड से अंधेरा मिटाने में विफल..

- शाम ढलने के साथ हीं असमाजिक तत्वों की बढ़ जाती है सक्रियता. - नगर परिषद के उदासीनता के वजह से लोगों में है भय का माहौल. एक्सप्रेस न्यूज़ बक्सर: अतिक्रमण हटाने में माहिर नगर परिषद वार्ड से अंधेरा मिटाने में असफल साबित हो रहा है. अतिक्रमण हटाने में भेदभाव का आरोप तो नगर परिषद पर लग हीं रहा था. अब वार्ड पार्षद आशा तिवारी का कहना है कि कमलदह पार्क का हाई मास्ट लाईट पिछले महीने से हीं बंद पड़ा है. जबकि मुसाफिरगंज मोड़ पर का हाई मास्ट लाईट चार माह पहले खराब हो गया है. जिसका नतीजा यह है कि कमलदह पार्क व उससे सटे एरिया में शाम ढलते हीं चारो तरफ अंधेरा फैल जा रहा है.  रेलवे स्टेशन आने जाने वाले लोग रात के समय आने जाने में काफ़ी भयभीत रहते हैं. भयभीत होने के पीछे वजह यह है कि शाम ढलते हीं इस इलाके में असमाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं. रेलवे स्टेशन से शराब तस्करी एवं चोरी छिनतई करने वाले गुर्गों को कमलदह पार्क व मुसाफिरगंज के हाई मास्ट लाईट ख़राब हो जाने का सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है. कमलदह पार्क में गजाधर गंज मुसाफिरगंज आसपास के इलाकों के लोग सुबह की सैर पर आते थें, लेकिन हाई मास्ट लाइट के खराब...