Skip to main content

Express News: चारा घोटाले पर फैसला : चिंता करने की जरूरत नहीं, तेजस्वी पार्टी चलाएंगे - लालू प्रसाद यादव

तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह सिर्फ बीजेपी की साजिश है. उनकी पार्टी को कई बार तोड़ने की साजिश की है.






















  • 22 लोगों के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी.
  • अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ रांची पहुंच गए हैं लालू प्रसाद यादव.


एक्सप्रेस न्यूज़,पटना: चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की किस्मत का फैसला आज सुनाया जाएगा. 950 करोड़ रुपए के चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख, 27 हजार रुपए की अवैध निकासी के मुकदमे में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, विद्यासागर निषाद, आर के राणा, जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत, समेत 22 लोगों के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाएगी. इस अहम फैसले पर पूरे देश की नजर बनी हुई है. चारा घोटाला मामले में आज सीबीआई की विशेष अदालत आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा सहित 22 लोगों पर फैसला सुनाएगी. लालू प्रसाद यादव अपने बेटे तेजस्वी यादव के साथ रांची पहुंच गए हैं. उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की साजिश है और उम्मीद है कि न्याय मिलेगा. लालू ने कहा, जो हमने सामाजिक न्याय का जंग छेड़ी उसकी वजह से बीजेपी ने मुझे निशाना बनाया है. इस मौके पर लालू ने 2जी और आदर्श घोटाले में अशोक चह्वाण को बरी किए जाने के फैसले का स्वागत किया साथ ही यह भी कहा कि मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है तेजस्वी ही अब पार्टी को चलाएंगे. 


वहीं उनके बेटे तेजस्वी यादव ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि यह सिर्फ बीजेपी की साजिश है. उनकी पार्टी को कई बार तोड़ने की साजिश की है. तेजस्वी ने कहा कि यह बीजेपी की आदत है कि प्रेस कांन्फ्रेंस कर आरोप लगाने की आदत है. उन्होंने कहा कि चारा घोटाले के बहाने हमारे पिता के मनोबल को तोड़नी की कोशिश की गई. तेजस्वी ने कहा कि हम 14 साल के थे तो हमारे ऊपर रेलवे में भ्रष्टाचार का आरोप लगा दिया लेकिन रेलवे अभी तक यह नहीं बताया कि घोटाला हुआ भी है या नहीं.

चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव सहित 22 लोगों पर फैसला आज, 10 खास बातें:


  1. रांची की केन्द्रीय जांच ब्यूरो की शिवपाल सिंह की विशेष अदालत आज इस मामले में अपना फैसला सुनायेगी. साल 1990 से 1994 के बीच देवघर कोषागार से 89 लाख, 27 हजार रुपये की फर्जीवाड़ा करके अवैध ढंग से पशु चारे के नाम पर निकासी के इस मामले में कुल 38 लोग आरोपी थे.
  2. इन सभी के खिलाफ खिलाफ सीबीआई ने 27 अक्तूबर, 1997 को मुकदमा संख्या आरसी/64 ए/1996 दर्ज किया था और लगभग 21 वर्षों बाद इस मामले में आज फैसला आने की संभावना है
  3. इस मुकदमे में लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, बिहार के पूर्व मंत्री विद्यासागर निषाद, पीएसी के तत्कालीन अध्यक्ष जगदीश शर्मा एवं ध्रुव भगत, आर के राणा, तीन आईएएस अधिकारी फूलचंद सिंह, बेक जूलियस एवं महेश प्रसाद, कोषागार के अधिकारी एस के भट्टाचार्य, पशु चिकित्सक डा. केके प्रसाद और बाकी अन्य चारा आपूर्तिकर्ता आरोपी थे.
  4. सभी 38 आरोपियों में से जहां 11 की मौत हो चुकी है, वहीं तीन सीबीआई के गवाह बन गये जबकि दो ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया था. जिसके बाद उन्हें 2006-7 में ही सजा सुना दी गयी थी.इस प्रकार इस मामले में अदालत कुल 22 आरोपियों के खिलाफ ही अपना फैसला सुनायेगी.
  5. शिवपाल सिंह की अदालत ने इस मामले में सभी पक्षों के गवाहों के बयान दर्ज करने और बहस के बाद अपना फैसला 13 दिसंबर को सुरक्षित रख लिया था. मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश होने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्रीतेजस्वी यादवके साथ शुक्रवार शाम चार बजे पटना से रांची पहुंच गए हैं और अदालत में फैसला सुनने के लिए सुबह ग्यारह बजे पेश होंगे.
  6. लालू के अधिवक्ता चितरंजन प्रसाद ने बताया कि इस मामले में यदि लालू एवं अन्य को दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें अधिकतम सात वर्ष की एवं न्यूनतम एक वर्ष की कैद की सजा होगी.  
  7. इस बीच सीबीआई के सूत्रों ने बताया कि देवघर कोषागार से फर्जीवाड़ा करके अवैध ढंग से धन निकालने के इस मामले में लालू प्रसाद यादव एवं अन्य के खिलाफ सीबीआई ने आपराधिक षड्यन्त्र, गबन, फर्जीवाड़ा, साक्ष्य छिपाने, पद के दुरुपयोग आदि से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धाराओं 120बी, 409, 418, 420, 467, 468, 471, 477 ए, 201, 511 के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(डी) एवं 13(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था.
  8. सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में गबन की धारा 409 में दस वर्ष तक की और धारा 467 के तहत तो आजीवन कारावास की भी सजा हो सकती है. अक्टूबर 2013 में लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में दोषी पा चुकी है. जिसकी वजह से उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई और चुनाव लड़ने पर भी रोक लगा दी गई.
  9. इस पूरे मामले के 54 केसों में से 47 केसों में फैसला सुनाया जा चुका है. पूरे चारा कांड में 1404 लोगों को अब तक दोषी ठहराया जा चुका है जिसमें पशु विभाग के अधिकारी, वरिष्ठ अधिकारी, आपूर्तिकर्ता और कई नेता शामिल हैं.
  10. आज 34 लोगों पर फैसला आना है जिसमें 11 की मौत हो चुकी है. इस फैसले के अलावा लालू को चारा घोटाले से जुड़े तीन और मुकदमों के फैसले का इंतजार रहेगा. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया है कि सभी मामलों की सुनवाई 6 महीने के अंदर पूरी की जाए.​

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...