Skip to main content

EXPRESS NEWS: आँखों में अगर पानी है तो एन -एच 30 का विकास करें नितीश जी - अनिल कुमार

सरकार शाहाबाद को अनदेखा करते हुए विकास के बड़े बड़े झूठे वादे और दावे कर रही है.

  • शाहबाद को जोड़ने वाली आर्थिक रीढ़ कही जाने वाली सड़क एनएच 30 की हालत है जर्जर.
  • - राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के रास्ते आरा से मोहनिया जाने में 6 घंटे लग जाते हैं.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर/सोनवर्षा: राष्ट्रीय राजमार्ग- 30 की दुर्दशा, सिंचाई व्यवस्था की बदहाली, शिक्षा के गिरते स्तर एवं भ्रष्ट प्रशासन के विरुद्ध जनतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महासचिव चक्रवर्ती चौधरी के नेतृत्व में हजारों लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार की पद यात्रा में शामिल हुए. 

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में आसीन एनडीए सरकारों के मुखिया मोदी एवं नीतीश दोनों को ढकोसलाबाजी एवं जुमलेबाजी से फुर्सत नहीं है. सरकार शाहाबाद को अनदेखा करते हुए विकास के बड़े बड़े झूठे वादे और दावे कर रही है. एक तरफ मोदी जी प्रतिदिन 30 किलोमीटर सड़क बनाने का दावा कर रहे हैं तो दूसरी तरफ नीतीश जी चार घंटे में बिहार के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचा रहे हैं. यहाँ राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के रास्ते आरा से मोहनिया जाने में 6 घंटे लग जाते हैं यह कितनी शर्मनाक बात है.

 श्री कुमार ने शाहबाद को जोड़ने वाली तथा यहां की आर्थिक रीढ़ कही जाने वाली सड़क एनएच 30 की जर्जर स्थिति सहित शाहबाद की उपेक्षा प्रदेश में गिरते शिक्षा के स्तर, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, निचले दर्जे के स्वास्थ्य सेवाओं, महिला शोषण एवं अपराध भ्रष्ट प्रशासनिक व्यवस्था अफसरशाही, वृद्धा पेंशन घोटाला, शौचालय घोटाला, एवं सृजन घोटाले जैसे घिनौने कार्यों के लिए सीधे तौर पर पर मोदी और नीतीश सरकार को दोषी ठहराते हुए शाहबाद बचाओ पद यात्रा की शुरुआत कर सरकार के खिलाफ आंदोलन का शंखनाद करने का ऐलान किया. श्री कुमार ने कहा कि अब शाहाबाद और उपेक्षा नहीं सहन करेगा. अब सरकार को या तो हमारी मांगे पूरी करनी होगी या फिर गद्दी छोड़नी होगी.


 उन्होंने बताया कि इस पद यात्रा के मुख्य माँगों में एनएच 30 का पुनर्निर्माण, सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करना, शिक्षा का स्तर सुधारना, महिला अपराध, बाल अपराध, शाहाबाद में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना, घोटाला बाजी बंद करना, एवं शाहाबाद को प्रबंधन का दर्जा दिलाने की मांगे भी प्रमुख हैं.

दूसरी तरफ प्रदेश महासचिव चक्रवर्ती चौधरी ने अनिल कुमार को जनता का सच्चा प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश का संपूर्ण विकास होगा. उन्होंने कहा कि जहां राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर छोटे एवं बड़े सभी वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है. वहीं प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. बावजूद इसके सुशासन का ढोंग करने वाले प्रदेश की सरकार अभी भी कुंभकर्णी निद्रा में सो रही है. उन्होंने केंद्रीय पथ निर्माण मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया कि वह जन समस्या को ध्यान में रखते हुए एनएच 30 के निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर करें.

बक्सर से पदयात्रा में शामिल लोगों में बद्री विशाल, मोहम्मद मोइन खान, ज्योति पटेल, मो. इजहार, बंधन चौधरी, मो. असलम. सन्नी चंद्रवंशी, आलोक ठाकुर, सोनू कुमार, समहुति पैक्स अध्यक्ष राजू पटेल, मो. खुर्शीद, मो. इमरान खान, मो.अहमद अली, मो. साजन खान, मो. सद्दाम खान, मो. जमशेद खान समेत हजारों लोगों ने पदयात्रा में शामिल होकर अनिल कुमार की आवाज को बुलंद किया.

ज्ञात हो कि शाहाबाद बचाओ पदयात्रा के तहत आरा (भोजपुर) से मोहनिया (भभुआ) तक की पदयात्रा जनतांत्रिक पार्टी के नेतृत्व में की जा रही है. जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार स्वयं पदयात्रा करते हुए आरा से चलकर मोहनिया तक जा रहे हैं. इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ इस पद यात्रा में शामिल है. पदयात्रा दिनांक 21 तारीख को आरा शुरू हुई थी जो 23 दिसंबर 2017 को मोहनिया जाकर खत्म होगी. पदयात्रा में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार मंडल किसान नेता मंटू पटेल महासचिव चक्रवर्ती चौधरी आशुतोष पांडेय उपाध्यक्ष सुनील सिंह महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्मिता शर्मा जैसे राजनीतिक धुरंधर शामिल हैं.

Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...