पुलिस हस्तक्षेप के बाद दोबारा शुरू हुई मतदान प्रक्रिया गोयल धर्मशाला में जदयू चुनाव बना रणक्षेत्र, ‘मारो-मारो’ की गूंज से सुलगी सियासत बक्सर : ज दयू जिलाध्यक्ष पद का चुनाव गोयल धर्मशाला में गहमागहमी के बीच बवाल में बदल गया. आरोप-प्रत्यारोप, नारेबाजी और धक्का-मुक्की के बीच माहौल ऐसा बना कि कुछ देर के लिए पूरा परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. चुनाव को प्रभावित करने के आरोपों के केंद्र में रहे अशोक यादव को लेकर समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी झड़प हुई और स्थिति खौफनाक हो उठी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही कुछ कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप का आरोप लगाया, माहौल अचानक गरमा गया. आरोप है कि अशोक यादव के समर्थक आक्रामक हो गए और गेट के बाहर धक्का-मुक्की शुरू हो गई. देखते ही देखते ‘मारो-मारो’ की आवाजें गूंजने लगीं और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई कार्यकर्ता खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए. मौके पर मौजूद वर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह भी कार्यकर्ताओं से उलझते दिखे. विरोधी गुट का दावा था कि चुनाव को एकतरफा बनाने की कोशिश की जा रही है, जबकि समर्थकों...
बक्सर की हर खबर पर नजर बनाए रखने के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक Express News Buxar पेज. खबर आपकी पहल हमारी.