Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2026

बाल विवाह से होने वाले नुकसान को समझें उमरपुर के ग्रामीण, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा आयोजित था कार्यक्रम..

- गांव गांव घूमकर नुक्कड़ नाटक व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को किया जा रहा है जागरूक. - पंचायत के मुखिया, औद्योगिक थानाध्यक्ष व प्राधिकार की सचिव की रही गरिमामयी उपस्थिति. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: ग्राम पंचायत उमरपुर के बड़का गाँव में पंचायत के मुखिया धनंजय मिश्रा की अध्यक्षता में बाल विवाह मुक्त भारत विषय पर जागरूकता नुक्कड़ सभा एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित हुआ. जिसमें प्राधिकार की सचिव नेहा दयाल की गरिमामयी उपस्थिति रही. साथ ही बक्सर (औद्योगिक) थाना के प्रभारी सुरेश कुमार सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान आशा ईकाई सदस्य पैनल अधिवक्ता दीपिका केशरी एवं राजेश कुमार तथा पी.एल.वी. शत्रुघ्न सिन्हा, रामजी यादव, प्रमोद कुमार, कवींद्र पाठक, मनन कुमार सिंह एवं रामराज सिंह के द्वारा बाल विवाह के दुष्परिणामों पर आधारित प्रभावी नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नुक्कड़ नाटक एवं सभा के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई तथ...

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में नाथपुर गांव में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर आयोजित हुआ नुक्कड़ नाटक..

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: ग्राम नाथपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बाल विवाह उन्मूलन विषय पर विशेष जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्री राजेश कुमार, श्रीमती दीपिका केशरी तथा पी.एल.वी. शत्रुघ्न सिन्हा, कवीन्द्र पाठक, मनन कुमार सिंह, प्रमोद कुमार राम राज सिंह एवं रामजी यादव की सक्रिय सहभागिता रही। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, उसके कानूनी प्रतिबंध एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी दी गई। उपस्थित जनसमूह को बताया गया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर गंभीर प्रभाव डालता है तथा यह कानूनन दंडनीय अपराध है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई तथा उन्हें सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध सजग रहने का आह्वान किया गया। अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने बाल विवाह रोकने एवं अपने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। https://www.mygov.in/hi/covid-19

बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में लक्ष्मीपुर दलित बस्ती में जागरूकता नुक्कड़ सभा का किया गया आयोजन।

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में ग्राम पंचायत कमरपुर के ग्राम लक्ष्मीपुर स्थित दलित बस्ती में एक जागरूकता नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमरपुर पंचायत की बीडीसी श्रीमती शोभना कुमारी ने की। उक्त कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता श्रीमती चंद्रकला वर्मा, पैनल अधिवक्ता श्रीमती दीपिका केसरी, पैनल अधिवक्ता श्री राजेश कुमार, पी.एल.वी./पी.एल.बी. शत्रुधन सिन्हा, कविंदर पाठक, प्रमोद कुमार, मनन कुमार सिंह, रामजी यादव तथा अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे। साथ ही श्री रामराज सिंह एवं लक्ष्मीपुर की समग्र ग्रामीण जनता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रही। नुक्कड़ सभा के माध्यम से उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि बाल विवाह से बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, शिक्षा तथा भविष्य पर गंभीर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही बाल विवाह निषेध संबंधी विधिक प्रावधानों एवं दंडात्मक प्रावधानों की जानकारी देकर लोगों को सचेत किया गया कि यह एक दंडनीय अपराध है। ...

बिहार NSUI के प्रदेश महासचिव ईशान त्रिवेदी ने अपने पूज्य पिताजी स्व. अनिल कुमार त्रिवेदी के पहले पुण्यतिथि पर बक्सर रेलवे स्टेशन पर 300 लोगों को कराया भोजन।

श्रद्धा पूर्वक मनाई गई स्व. पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी जी की पहली पुण्यतिथि. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: 7 फरवरी 2026 को जिला अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी यादों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बबन ओझा की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी के दोनों पुत्र युवराज त्रिवेदी और एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव ईशान त्रिवेदी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन रामेश्वर प्रसाद वर्मा द्वारा किया गया. इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं में जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव बिंदेश्वरी पांडे, जनार्दन राय, शशिकांत उपाध्याय, रामनाथ ठाकुर, रमाकांत तिवारी, गणेश ठाकुर, ब्रजेश त्रिपाठी, अजय पांडेय, जितेंद्र कुमार, श्रीमन ओझा, और मनीष पाठक शामिल थे. इसके अलावा, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने भी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वर्गीय पंडित अनिल कुमार त्रिवेदी की यादों को सम्मानित किया. रात्रि के पहर बक्सर के रेलवे स्टेशन पर 300 लोगों को स्व. अनिल त्रिवेदी के प...