Skip to main content

सीआईडी का बोर्ड लगे स्कोर्पियो वाहन से 4 युवक गिरफ्तार, 1 बंदूक भी बरामद, पूछताछ कर रही है पुलिस।



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: गुप्त सूचना के आधार पर डुमरांव पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन को जब्त किया है। जिस पर सीआईडी लिखा हुआ एक बोर्ड लगा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस स्कॉर्पियो वाहन को डुमरांव पुलिस के द्वारा जब्त किया गया है। उस वाहन से एक बंदूक भी बरामद किया गया है। बरामद किए गए बंदूक का पुलिस ने जब जांच पड़ताल किया तो जांच के क्रम में वाहन में बंदूक के साथ पकड़े गए चारों युवक में से किसी के नाम पर बंदूक का कागजात नहीं था। इसके बाद पुलिस चारो युवकों को हिरासत में लेते हुए थाना पर पहुंची तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई।


वाहन से पकड़े गए युवकों का नाम संजय सिंह, रंजन कुमार, सुरेंद्र कुमार, वृंद कुमार रोहतास जिले के दावत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पकड़े गए युवकों से पुलिस के द्वारा पूछताछ कर जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। 

इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के मुताबिक डुमरांव एसडीपीओ  आफाक अख्तर अंसारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक सफेद रंग के स्कॉर्पियो वाहन में चार युवक घूम रहे हैं तथा उनके स्कॉर्पियो वाहन के आगे सीआईडी का बोर्ड लगा हुआ है एवं उनकी गतिविधि संदिग्ध लग रही है। उनके पास एक बंदूक भी है। इसके बाद एसडीपीओ ने प्राप्त गुप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए डुमरांव थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार को दिशा निर्देश जारी किया तथा वाहन जांच लगाने की बात कही। एसडीपीओ से प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए करवाई की तो सफेद रंग के स्कॉर्पियो वाहन बीआर 03 पी 6886 को महाराजा पेट्रोल पंप के पास रोका और वाहन की जांच की तो जांच के क्रम में एक लाइसेंसी बंदूक बरामद किया गया। जिसकी कागजात आदि मांग की गई तो वाहन में बैठे चारों युवक लाइसेंसी बंदूक के कागजात को दिखाने में असमर्थ दिखे। इसके बाद उन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने पहुंची और वाहन को जब्त कर उसे भी पुलिस ने थाने लाई तथा हिरासत में लिए गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर उनकी मनसा को भांपने का कार्य और जानकारी लेने का प्रयास कर रही है।


इस घटना के संदर्भ में कोई भी विशेष जानकारी देने से पुलिस अभी कतरा रही है। पुलिस के द्वारा पूछताछ कर और भी अधिक जानकारी गिरफ्तार किए गए युवकों से लेने का प्रयास जारी है। पूछताछ के बाद ही पूरा मामला खुलकर सामने आ सकेगा।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19