Skip to main content

बक्सर में महात्मा गांधी के प्रतिमा के नीचे संकल्प सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी, कहा- तानाशाही के खिलाफ सदैव बुलंद करते रहेंगे आवाज....

- लोकतंत्र को बचाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देगी कांग्रेस- संजय कुमार तिवारी, विधायक बक्सर.


मोदी एवं अडानी के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले को देशद्रोह समझती है सरकार- तथागत हर्षवर्धन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष.

 एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आज बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा के नेतृत्व में संकल्प सत्याग्रह  कवलदह पोखरा गांधी मूर्ति के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांधकर किया गया. पूरे देश में यह कार्यक्रम सरकार के खिलाफ किया गया. जिस प्रकार आनन-फानन में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई. इससे यह साफ झलकता है कि इस देश में अब लोकतंत्र नहीं है. वो मोदी सरकार के खिलाफ एवं उनके मित्र अडानी के खिलाफ बोलने वाले है राहुल गांधी जो 130 करोड़ के हिंदुस्तान के लोगों की आवाज बुलंद  करके देश के पार्लियामेंट में बोलते थे उनको अलोकतांत्रिक तरीके से बाहर कर दिया गया. वही इस कार्यक्रम में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी भी सम्मिलित हुए . 



उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर देगी. इस देश में मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाना अडानी के खिलाफ आवाज उठाना मोदी सरकार इसको देशद्रोह मानती है. वही बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने अपने संदेश में कहा कि कांग्रेसअपने सिद्धांत से कभी समझौता नहीं करेगी और इस देश में तानाशाह के खिलाफ हर दम हर वक्त आवाज उठाती रहेगी. इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़े हम लोग कुर्बानी देंगे. लेकिन, इस देश से संविधान एवं लोकतंत्र को समाप्त नहीं होने देंगे. सत्याग्रह कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, अनिल त्रिवेदी, कामेश्वर पांडेय, मनोज पांडेय,साधना पांडेय, राजारमन पांडेय, धनजी पांडेय, जमाल अली, बुचा उपाध्याय धनु लाल, लल्लन मिश्रा, कमल पाठक, वीरेंद्र राम, चंद्रशेखर पाठक, राजू वर्मा, महिमा उपाध्याय, अमरनाथ ओझा, सुधीर चौबे, अनिल उपाध्याय, ईशान त्रिवेदी, राहुल उपाध्याय, शिव कांत मिश्रा, अजय ओझा, गुप्तेश्वर चौबे, निशांत कुमार, संजय दुबे रामाकांत चौबे, बबन उपाध्याय स्वयं प्रकाश चौबे बिट्टू चौबे नितेश कुमार आदि अनेक जन शामिल रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19