बक्सर में महात्मा गांधी के प्रतिमा के नीचे संकल्प सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी, कहा- तानाशाही के खिलाफ सदैव बुलंद करते रहेंगे आवाज....
- लोकतंत्र को बचाने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर देगी कांग्रेस- संजय कुमार तिवारी, विधायक बक्सर. मोदी एवं अडानी के विरुद्ध आवाज बुलंद करने वाले को देशद्रोह समझती है सरकार- तथागत हर्षवर्धन, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आज बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा के नेतृत्व में संकल्प सत्याग्रह कवलदह पोखरा गांधी मूर्ति के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांधकर किया गया. पूरे देश में यह कार्यक्रम सरकार के खिलाफ किया गया. जिस प्रकार आनन-फानन में राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई. इससे यह साफ झलकता है कि इस देश में अब लोकतंत्र नहीं है. वो मोदी सरकार के खिलाफ एवं उनके मित्र अडानी के खिलाफ बोलने वाले है राहुल गांधी जो 130 करोड़ के हिंदुस्तान के लोगों की आवाज बुलंद करके देश के पार्लियामेंट में बोलते थे उनको अलोकतांत्रिक तरीके से बाहर कर दिया गया. वही इस कार्यक्रम में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी भी सम्मिलित हुए . उन्होंने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए अपना सर्...