Skip to main content

पेशी पर ले जाए जाने के दौरान हथकड़ी सरका कर कर भागा कैदी, पुलिस कर्मियों में मचा हड़कंप..




- सिमरी थाना क्षेत्र का रहने वाला था कैदी. 

- न्यायालय से निर्गत था कुर्की जब्ती का वारंट.




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आज रविवार को एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जिसमें न्यायालय में पेशी के लिए ले जाए जाने के दौरान एक कैदी के द्वारा पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सरकार कर भाग जाने का मामला सामने आया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. परंतु, अभी तक पुलिस के द्वारा उसकी गिरफ्तारी नहीं किया जा सका है. बताया जा रहा है कि सिमरी थाना क्षेत्र के मंझवारी गांव का रहने वाला राजेश यादव के विरुद्ध न्यायालय के द्वारा कुर्की वारंट निर्गत किया गया था. जिसके आलोक में पुलिस के द्वारा काफी मेहनत करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया.


 बताया जा रहा है कि उसके विरुद्ध पत्नी से मारपीट किए जाने का मामला दर्ज था. जिसमें न्यायालय के द्वारा कुर्की वारंट निर्गत किया गया था. वारंट जारी होने के पश्चात पुलिस के द्वारा काफी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था तथा आज यानी रविवार को पुलिस के द्वारा उसे हिरासत में लिए जाने के बाद ऑटो रिक्शा से न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के लिए ले जाया जा रहा था. तभी जैसे ही ऑटो रिक्शा बक्सर शहर में प्रवेश की उक्त कैदी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी सरकार कर भाग गया. कैदी के भाग जाने के बाद पुलिस कर्मियों के द्वारा इस बात की सूचना सिमरी थानाध्यक्ष सुनील कुमार को दी गई. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उक्त कैदी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई. हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद भी खबर चलाई जाने तक उसकी गिरफ्तारी नहीं किया था कि उक्त कैदी की गिरफ्तारी न होने के कारण पुलिस कर्मियों की बेचैनी बढ़ गई.


 दूसरी तरफ इस मामले में डुमराव एएसपी श्री राज ने कहा की हथकड़ी सरका कर भागे कैदी के विरुद्ध पत्नी से मारपीट का मामला दर्ज था. जो सिमरी थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला राजेश यादव बताया जाता है. न्यायालय के द्वारा कुर्की वारंट निर्गत किया गया था. वारंट निर्गत होने के बाद पुलिस के द्वारा उसकी गिरफ्तारी की गई थी. एएसपी श्री राज ने बताया कि फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. वह ज्यादा दिनों तक पुलिस को चकमा देकर फरार नहीं रह सकता है तथा पुलिस के द्वारा अपने सूत्रों के माध्यम से भी उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा और उसके विरुद्ध हथकड़ी सरका कर कर भागने के आलोक में भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...