Skip to main content

बक्सर में आज अग्रवाल समाज ने मनाया होलीका दहन का पर्व..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: रंगों का त्योहार होली को लेकर बक्सर में लोगों के बीच गजब का उत्साह है. होली त्योहार की शुरुआत होलिका दहन से होती है. होलिका दहन मड़वाड़ी समाज के द्वारा आजा मनाया जा रहा है. होली के एक दिन पूर्व होलिका दहन के लिए शहर के बच्चों एवं युवाओं के द्वारा चौक-चौराहों पर लकड़ी और गोयठा का ढेर जमा किया जाता है. उसे जला कर होलिका दहन की रश्म को पूरा किया जाता है. वहीं मारवाड़ी समाज में होलिका दहन का विशेष महत्त्व है. यहां पूरे विधि विधान के साथ होलिका दहन किया जाता है. मारवाड़ी समाज द्वारा यहां होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इसके लिए महिलाएं गोबर की बड़कुला और होलिका तैयार करती हैं. महिलाओं के द्वारा तैयार बड़कुला व होलिका को जमा किया जाता है और पूरे विधि विधान के साथ होलिका दहन किया जाता है. मारवाड़ी समाज में होलिका दहन को नव विवाहित महिलाओं के लिए शुभ माना जाता है. पूरे विधि-विधान के साथ होलिका दहन की जाती है.


इस संदर्भ में श्याम अग्रवाल ने बताया कि बक्सर में आज अग्रवाल समाज के द्वारा होलिका देवी का पूजन अर्चन की तैयारी शुरू कर दी गई है. बता दें कि होलिका दहन पूजन के माध्यम से पूरे समाज एवं क्षेत्र के सुख समृद्धि और विकास की कामना अग्रवाल समाज की महिलाएं एवं पुरुष करते हैं. इस बाबत जानकारी देते हुए लक्ष्मी अग्रवाल ने बताया कि होलिका दहन के दिन विधिवत पंडित जी के द्वारा पूजन अर्चन की जाती है एवं होलिका दहन के दिन सभी लोग अपने घरों लकड़ी उपला आदि लेकर पहुंचते हैं एवं एक जगह एकजुट होकर होलिका देवी की पूजा हेतु तैयारियां करते हैं. उन्होंने बताया कि आज ही के दिन होलिका जी का दहन हुआ था. उसी दिन से लेकर आज तक यह परंपरा लगातार अनवरत चलती आ रही है. 



उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वजों के द्वारा भी होलिका जी की पूजन अर्चन की जाती रही है. जो आज भी हम सभी करते हैं. उन्होंने बताया कि शाम के वक्त मारवाड़ी समाज के सभी लोग अपने अपने घर से पूरी हलवा आदि बनाकर लाते हैं एवं जहां पर होलिका जलाई जाती है. वहां अग्नि में उसे प्रवाहित करते हैं एवं विधिवत पंडित जी के द्वारा पूजन अर्चन के पश्चात तीन बार अग्नि की परिक्रमा के पश्चात थोड़ी सी अग्नि जो होलिका दहन के दिन जलती है उसे घर पर भी ले जाते हैं एवं उसी पर नारियल व पापड़ सेंककर खाने की परंपरा चली आ रही है. उन्होंने कहा कि इस तरह से पूजन अर्चन करने से घर में सुख समृद्धि आती है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19