Skip to main content

विवाहिता का गला रेत कर रोड पर फेंका पति पर लग रहा है आरोप, गंभीर हालत में बनारस रेफर।





एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: बक्सर के सरिमपुर गाँव के पास एक विवाहिता का गला रेत कर फेंक दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. स्थानीय लोगों के द्वारा जब गला रेती हुई युवती को वहां तड़पते हुए देखा गया तो स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. किसी ने भी विवाहिता को उठाकर अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई. क्योंकि, कोई भी पुलिस के पचड़े में नहीं पड़ना चाहता था. बाद में मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा  विवाहिता को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां विवाहिता का प्राथमिक उपचार किया गया. विवाहिता ने अपने घर वालों का नाम पता जब पुलिस को एक कागज पर लिखकर बताया तो पुलिस के द्वारा विवाहिता के इटाढ़ी निवासी परिजनों को सूचना दी गई. पुलिस से सूचना प्राप्त होने के बाद विवाहिता के परिजन भागे भागे बक्सर के सदर अस्पताल पहुंचे तथा विवाहिता को बेहतर इलाज हेतु बक्सर से बाहर ले जाने के प्रयास में जुट गए.




बता दें कि विवाहिता की हालत नाजुक होने के कारण बक्सर सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा विवाहिता को बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र जगह पर कर दिया गया है. 



प्राप्त जानकारी के मुताबिक विवाहिता का ससुराल रोहतास जिले के पिपरा नटवार गांव में है जबकि मायके बक्सर जिले के इटाढ़ी गांव में है. विवाहिता फिलहाल इटाढ़ी स्थित अपने मायके में ही थी तथा विवाहिता के पति मायके में आकर उसे कल अपने साथ लेकर गया था और आज इस तरह के घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है.

मिली जनकारी के अनुसार घटना दोहर 12 बजे की है. मीडिया कर्मी को दिए गए जानकारी के मुताबिक विवाहिता ने बताया है कि उसके पति ने ही उसका गला रेत मारने का प्रयास किया है. वही सदर अस्पताल में पहुंचे विवाहिता के पिता के द्वारा मीडिया कर्मी को जानकारी देते हुए बताया गया कि बेटी जो कह रही है वही बात सच है. उन्होंने कहा कि अभी-अभी अस्पताल पहुंचने के बाद तमाम जानकारी जुटाने के प्रयास में है. अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है बेटी की हालत ठीक होने के बाद ही इस मामले में विशेष तौर पर जानकारी प्राप्त होगी. विवाहिता ने मीडिया कर्मी से बात करते हुए यह जरूर बताया है कि उसी के पति के द्वारा इस तरह के घटना को अंजाम दिया गया है. अपने पति के कारण ही वह इस हाल में पहुंची है. बहुत कुछ ज्यादा बता पाने में वह असमर्थ थी. जिसके कारण मामले में पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त नहीं हुई. फिलहाल वह जीवन और मौत से जुझ रही है. विवाहिता को सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा बेहतर इलाज हेतु बक्सर से बनारस रेफर कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक विवाहिता का नाम सीमा देवी (24 वर्ष) है। वह इटाढ़ी निवासी मुन्ना यादव की पुत्री है. सदर अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि विवाहिता को घायल अवस्था में औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा अस्पताल में पहुंचाया गया तथा पुलिस के द्वारा उनके परिजनों को सूचना दी गई सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंचे विवाहिता के परिजन के द्वारा उसे बेहतर इलाज हेतु बक्सर से बनारस ले जाया गया. 

मामले में पुलिस के जांच पड़ताल के बाद ही पूरी तरह से यह ज्ञात हो सकेगा की इस तरह के घटना के पीछे क्या कारण रहा होगा तथा विवाहिता के द्वारा पति के ऊपर लगाए जा रहे हैं आरोप में कितनी सत्यता है।


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19